U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  टीम को साथ लेकर जीतेंगे विधानसभा चुनाव: बंसल
Tags: Sunil Bansal, organiging secretary, BIP UP
Publised on : 17 June 2014  Time 19:43

 

 

भाजपा संगठन प्रदेश महामंत्री का हुआ भव्य स्वागत
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मिली अभूतपूर्व विजय का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि टीम भावना से कार्य कर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करके पार्टी उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में भी ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सत्ता में आएगी।
पार्टी कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने कहा प्रदेश की जनता ने नरेन्द्र मोदी व भाजपा पर भरोसा किया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम व मेहनत की परिणाम स्वरूप हम उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 73 सीटे जीतने में सफल रहे। इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकंात बाजपेयी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शाल, श्रीफल, स्मृतिचिन्ह व पुष्पगुच्छ इत्यादि भेंट कर उनका सम्मान किया और नये दायित्व पर जाने के लिए विदाई दी। इसके पूर्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था जर्जर हालत मंे है। अपराध बलात्कार व महिला उत्पीड़न की घटनाएं तेजी से बढ़ी है। प्रदेश में अराजकता को वातावरण के हालात यह है कि पुलिस तक सुरक्षित नहीं रह गई है। डा.बाजपेयी ने कहा कि हम अखिलेश सरकार के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। निवर्तमान प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन ने उत्तर प्रदेश में संगठन कार्यो के दौरान मिले सहयोग व समर्थन के लिए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, हरद्वार दुबे, अशोक कटारिया, आशुतोष टण्डन, सांसद साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश मंत्री अनुपमा जायसवाल, दया शंकर सिंह, अश्विनी त्यागी, समीर सिंह, अनूप गुप्ता, श्रीमती नीलिमा कटियार, श्रीमती मधु मिश्रा,  मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चै.लक्ष्मण सिंह सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके पूर्व लखनऊ आगमन पर सुनील बंसल का स्टेशन से लेकर भाजपा कार्यालय के मध्य कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त तरीके से स्वागत किया।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET