U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

बसपा विधान मण्डल दल के नेता चुने गए गया चरण दिनकर
नेता विरोधी दल का पद भी मिलेगा दिनकर को, बांदा के नरेनी से विधायक हैं दिनकर
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News, Gaya Charan Dinkar, MLA Nareni, Banda
Publised on : 25 June 2016,  Last updated Time 18:56

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी विधान मण्डल दल की बैठक में शनिवार को बांदा के नरेनी से विधायक गया चरण दिनकर को नेता चुन लिया गया। वह पार्टी से त्यागपत्र देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य का स्थान लेंगे। दिनकर को सदन में नेता विरोधी दल बनाये जाने के लिए पार्टी अध्यक्ष सुश्री मायावती विधान सभा अध्यक्ष को पत्र लिंखेंगी।

पार्टी कार्यालय में आयोजित विधायकों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी मौजूद थीं। दिनकर के नाम का प्रस्ताव विधायक जगपाल ने तथा अनुमोदन जीतेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी ने किया। ज्ञातव्य है कि स्वामी प्रसाद मौर्य 10 मार्च 2012 को बसपा विधान मण्डल दल के नेता चुने गए थे। इसके बाद ही उन्हें सदन में नेता विरोधी दल का पद मिला था। श्री मौर्य ने 22 जून 2016 को बसपा से त्याग पत्र दे दिया। इसके बाद से ही उनका नेता विरोधी दल से हटना तय हो गया था।

मथुरा में पुलिस पर हमला, एसपी सिटी और एसओ समेत आधा...  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET