U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

स्वामी प्रसाद मौर्य ने विश्वासघात कियाः मायावती
सपा सरकार के प्रति मौर्य का नरम रुख था, अपराध अक्षम्यः बसपा प्रमुख
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News, Mayawati
Publised on : 25 June 2016,  Last updated Time 18:56

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती ने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है। उनके इस अक्षम्य अपराध को कभी भी क्षमा नहीं किया जाएगा। वह नेता विरोधी दल रहते हुए सदन में सपा सरकार के प्रति भी नरम रुख रखते थे।

विधायको की बैठक के पहले पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मायावती ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को उनके गुणों और क्षमता से अधिक दिया गया था, किन्तु वह अपने परिवार को मोह में फंसे थे। अपने बेटे और बेटी के लिए टिकट मांग रहे थे। स्वामी प्रसाद बसपा के मूल कार्यकर्ता भी नहीं थे। वह कई दलों में होते हुए बसपा में आये। उन्हें हमेशा उच्च पदों पर रखा गया। किन्तु उन्होंने पार्टी के साथ विश्वासघात कर दिया। मौर्य आज कई दलों में जाकर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। अब बसपा उनके इस अक्षम्य अपराध को कभी भी माफ नहीं करेगी।

बसपा नेता मायावती ने पत्रकारों से आगे कहा कि पार्टी मौर्य समाज को पहले की ही तरह पार्टी में सम्मान देती रहेगी। स्वामी प्रसाद मौर्य के कृत्य की सजा उनके समाज को नहीं दी जाएगी।

बसपा विधान मण्डल दल के नेता चुने गए गया चरण दिनकर पांच साल में एक लाख गांव तक पहुंच बनाने का लक्ष्यः विहिप
यूपी में वेब पोर्टल को भी मिलेंगे सरकारी विज्ञापन डा. मुखर्जी ने देश की एकता और अखण्डता के लिए बलिदान दिया

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET