U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अब 16-17 जुलाई को मुरादाबाद में
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News, Lucknow
Publised on : 26 June 2016,  Last updated Time 18:09

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आगामी 16 और 17 जुलाई को मुरादाबाद में होगी।
पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 जुलाई से चलेगा। यह निर्णय आज यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में चार केन्द्रीय मंत्रियों समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुयी एक बैठक में लिया गया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि बैठक में प्रदेश की खस्ताहाल कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंतन हुआ। इसके साथ ही अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गयी। उन्होने कहा कि मुरादाबाद में नौ दस जुलाई को होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक अब 16-17 जुलाई को आयोजित की जायेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर 20 से 30 जुलाई के बीच होगा जबकि अगस्त में प्रदेश के वरिष्ठ नेता हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

बैठक का संचालन भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने   किया जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर केन्द्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री महेश शर्मा,कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान,मानव संसाधान विकास राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री निरंजन ज्योति मौजूद थी। इसके अलावा प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विनय कटियार,सूर्यप्रताप शाही,रमापति त्रिपाठी और लक्ष्मीकांत बाजपेयी समेत विधानमंडल के नेता सुरेश खन्ना भी बैठक में मौजूद थे।

अलीगढ़ में गोली माकर कर कार और ढाई लाख रुपये लूटे  
कानून व्यवस्था पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से मांगा ब्यौरा मेरठ में बकरी के विवाद में हत्या
मांट के विधायक श्याम सुन्दर शर्मा बसपा में शामिल स्वामी प्रसाद मौर्य ने विश्वासघात कियाः मायावती
बसपा विधान मण्डल दल के नेता चुने गए गया चरण दिनकर पांच साल में एक लाख गांव तक पहुंच बनाने का लक्ष्यः विहिप
यूपी में वेब पोर्टल को भी मिलेंगे सरकारी विज्ञापन डा. मुखर्जी ने देश की एकता और अखण्डता के लिए बलिदान दिया

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET