U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
  Home>News 

आगरा सेंट्रल जेल के डाक्टर को अगवा करने की मुख्तार गिरोह की साजिश नाकाम

Tags:

Publised on : 2011-03-25       Time 22:50 IST ,             Last updat on: 2011-03-25       Time 22:50 IST

साजिश में शामिल गाजीपुर के सात अभियुक्त गिरफ्तार,

आगरा, 24 मार्च। (उप्रससे)।  Agra, March 24, 2011. UP Web News

पूर्वांचल के चर्चित माफिया विधायक मुख्तार अंसारी गिरोह Mafia MLA Mukhtar Ansari ने यहां की सेंट्रल जेल के मुख्य  चिकित्सक के अपहरण की साजिश रची थी । साजिशकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्त गाजीपुर के निवासी हैं तथा आजकल यहां सेंट्रल के पास सक्रिय थे। ये सभी मुख्तार के इशारे पर काम करने के लिए जेल के इर्द गिर्द तैनात थे।

              उ.प्र.समाचार सेवा UUU.P.SAMACHAR SEWA को जिला पुलिस द्वारा उपलब्ध करायी गई जानकारी के अनुसार चर्चित माफिया और मऊ जनपद से निर्दलीय विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गों ने सेंट्रल जेल के मुख्य चिकित्सक के अपहरण की साजिश रची थी। ये लोग चिकित्सक को अपहत कर पाते इसके पहले ही पुलिस को भनक लग गई तथा सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अशोक कुमार जासवाल Ashok Kumar Jaiswal निवासी युसुफपुर थाना मोहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर, संजय रावत Sanjai Rawat उर्फ सजवा निवासी युयुफपुर थाना मोहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर, फखरूद्दीन Fakhruddin निवासी रेवतीपुर थाना सुहावल जनपद गाजीपुर, रवि गुप्ता उर्फ चन्दन गुप्ता Ravi Gupta (Chandan Gupta)  निवासी नौपुर थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर, अमरनाथ निवासी कठौत थाना मोहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर, अमरनाथ Amarnath निवासी कठौत थाना मोहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर, शिव कुमार Shiv Kumar उर्फ खूंटी निवासी सरनी थाना डरौली, जनपद गाजीपुर, सरफराज Sarfaraz  निवासी जमालपुर थाना मोहम्मदाबार, जनपद गाजीपुर शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 तमंचा 315बोर, 5चाकू, एसेन्ट कार नंम्बर यूपी 32 ए जेड़-4411, व  मोटरसाइकिल सीटी-100 नंम्बर यूपी 80एएन-7819 बरामद की है।

              पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि वह विधायक मुख्तार अंसारी  गैंग के सयि सदस्य है। पिछले तीन चार माह से आगरा में रह रहे थे । इनका मुख्य कार्य था लोगों को मुख्तार अंसारी से मुलाकात कराना व भविष्य में अपराध की योजना बनाना । अभियुक्त रवी गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता ने बताया कि तेलगी मामले में इसका चचेरा भाई मुकेश गुप्ता लखनऊ जेल में निरूध्द था । वहीं पर उसकी मुलाकात विधायक कृष्णानन्द राय की हत्या के अभियुक्त रामू कुशवाहा व संजीव महेश्वरी से हुई थी। ये दोनों मुख्तार अंसारी के लिये काम करते थे। जेल से छूटने के बाद इसके चचेरे भाई मुकेश गुप्ता ने इन दोनों के माध्यम से इसकी मुलाकात मुख्तार अंसारी से करायी, तभी से इन्हीं के लिये कार्य करता है । पूछताछ में यह भी तथ्य सामने आया है कि आगरा के प्रमुख चिकित्सक के अपहरण की योजना बनायी गयी थी ।  पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रवि गुप्ता उर्फ चन्दन गुप्ता के विरूध्द जनपद गाजीपुर के विभिन्न थानों में 4 अपराधिक अभियोग व अभियुक्त शिव कुमार उर्फ खूंटी के विरूध्द 5 अपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं । थाना जगदीश पुरा पुलिस ने गिरफ्तार सातों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

नमाज पढ़ाने के बहाने ले जाकर हत्या

मुरादाबाद24 मार्च। (उप्रससे)। Moradabad,March 24, 2011. UP Web News

नगर में एक किशोर को नमाज पढाने के बहाने घर में ले जाकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने बालक के शव को अपने ही घर में दफ्न कर दिया। मामला एक हफ्ते बाद तब उजागर हुआ जब पुलिस गायब किशोर की गुमशुदगी को अपरहण में दर्ज करके उसकी खोजबीन में जुटी। पुलिस ने किशोर का शव अभियुक्त के घर में जमीन से बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त किरायेदार है।

              उ.प्र.समाचार सेवा UUU.P.SAMACHAR SEWA को जिला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 16 मार्च को थाना नागफनी PS Nagfani क्षेत्र के मोहल्ला दर्जियान निवासी अमीर अहमद Amir Ahemad का तेरह वर्षीय बेटा मोहम्मद शोएब Mohammad Soyeb सामने वाले मकान में किरायेदार अकबर Akbar के साथ नमाज पढ़ने गया था। किन्तु वह वापस नहीं लौटा शोएब के अचानक गायब हो जाने पर उसके पिता ने थाना नागफनी पर सूचना दी। पुलिस ने शोएब की गुमशुदगी दर्ज कर ली। बीती 21 मार्च को अचानक शोएब के पिता अमीर अहमद के पास फोन तथा उसे अपहरण की सूचना  दी गई और दो लाख रूपये की फिरौती की मांग की गई। फिरौती न मिलने पर बालक को मार देने की धमकी दी गई। फिरौती मांगी जाने तथा शोएब के अपहण होने की सूचना उसके पिता ने फिर थाने पर दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने कल संदेह होने पर किरायेदार अकबर को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ पर अकबर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि बालक की हत्या करके उसने उसके शव को घर में ही दफ्ना दिया है। इसकी हत्या 16 मार्च को ही कर दी गई थी। पुलिस ने घर से शोएब का शव बरामद कर लिया है।

मुख्य आरक्षी की दुर्घटना में मृत्यु                 

वाराणसी, 24 मार्च। (उप्रससे)। ज्ञानवापी की सुरक्षा में तैनात मुख्य आरक्षी की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गई। आरक्षी इन्द्रान सिंह डयूटी समाप्त करके अपने घर जा रहे थे। रास्ते में ट्रक की टक्कर से उनकी मृत्यु हो गई। वे मूल रूप से बलिया जनपद के निवासी थे तथा इस समय सारनाथ में रहते थे।

                       

 

 

 

 

 

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET