U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News>
प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के पद पर संजय अग्रवाल की तैनाती निरस्त
  U.P: IAS Transfer
Publised on : 30 March 2012, Time: 22:19

Lucknow 30 March, 2012. UP Web News  वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय अग्रवाल की प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के पद पर की गई तैनाती को निरस्त कर दिया गया है। श्री अग्रवाल को गुरुवार को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के पद पर तैनाती दी गई थी। एक दिन में ही उनकी तैनाती निरस्त कर दी गई। उन्हेंं पूर्व पद पर ही बने रहने के लिए कह दिया गया है।
शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमुख सचिव संजय अग्रवाल की तैनाती आदेश में एक बार फिर संशोधन किया गया है। श्री अग्रवाल को कल ही प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा से प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के पद पर स्थानान्तरित किया गया था किन्तु आज उनकी इस पद तैनाती निरस्त कर दी गई। वे अब अपने पूर्व पद प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा के पद पर बने रहेंगे।
इसी प्रकार प्रतीक्षारत से सचिव सचिवालय प्रशासन के पद पर स्थानान्तरित एसपी गोयल का भी तबादला भी निरस्त कर दिया गया है। अब वे फिर से प्रतीक्षारत रहेंगे तथा अपने अगली तैनाती की प्रतीक्षा करेंगे।


मृत्युंजय कुमार मेरठ के कमिश्नर और एमडी पश्चिमांचल विद्युत निगम
नौ आईएएस को मिली नई तैनाती
लखनऊ, 30 मार्च। (उप्रससे)। शासन ने आज अपर निर्वाचन अधिकारी मृत्युंजय कुमार नारायण को मेरठ के कमिश्रनर और पश्चिमांचल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर स्थानान्तरित किया है। इसके अलावा नौ और आईएएस को नई तैनाती दी गई है जबकि दो आईएएस की तबादले संशोधित किये गए हैं।
शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पैक्ट राजन शुक्ला का सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के पद पर किया गया तबादला निरस्त करते हुए संशोधित किया गया है। वे अब अध्यक्ष पैक्ट के पद पर बने रहेंगे। इसके अलावा वे सचिव सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और जलोत्सारण विभाग का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। सचिव डा.अम्बेडकर ग्राम विभाग भुवनेश कुमार को इस विभाग के साथ-साथ सचिव अवस्थापना और औद्योगिक विकास विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सचिव नियोजन रजनीश गुप्ता को सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है। प्रतीक्षारत पंकज कुमार को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा, जिलाधिकारी रायबरेली अजय कुमार शुक्ला को जिलाधिकारी हरदोई, प्रतीक्षारत रामबहादुर को विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा, प्रतीक्षारत संतोष कुमार द्विेदी को विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गाजीपुर रूपेश कुमार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वाराणसी के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।
 

Some other news stories

U.P.Election 2012 Results
अखिलेश यादव ने 33 वें मुख्यमंत्री की शपथ ली  
वादे पूरे करने को धन की कमी नहीं होगी: अखलेश यादव भ्रष्ट नौकरशाहों के खिलाफ होगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री
बेरोजगारों को भत्ता, छात्र-छात्राओं को लैपटाप देने का निर्णय कैबिनेट की पहली बैठक में सपा सरकार ने पूरे किये तीन वाद
मुस्लिम बालिकाओं को 30,000 रुपये का अनुदान यूनिवर्सिटी और कालेजों में स्टूडेंट यूनियन बहाल
अखिलेश के शपथ ग्रहण में भारी अव्यवस्था सपाइयों के हुड़दंग को रोक न सके पार्टी नेता और पुलिस
MLA  की दीवानगी में ली जाहिदा ने शेहला की जान  Zahida wrote in diary: ध्रुव के लिए जान दे दूंग
कानपुर के शूटर ने की थी भोपाल में शेहला मसूद की हत्या क्या वाकई dirty character  की थी Shehla Masood ?

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET