U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा
  Tags: Agra News
Publised on : 07 March 2014 Time: 20:22

आगरा, 07 मार्च। UP News जनपद आगरा के थाना बसई जगनेर अन्र्तगत मामूली बात को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने चाचा के पेट में धारदार हथियार से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही स्वयं को भी जख्मीं कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब सात बजे के कठूमरी में घटित हुई। पुरानी रंजिश को लेकर सगे भाई बृजभूषण उर्फ पप्पू पु़त्र लालाराम से बिजेन्द्र पुत्र लालराम, नरेन्द्र पुत्र बिजेन्द्र पिता-पुत्र भिड गए। भतीजे नरेन्द्र ने धारदार हथियार से चाचा के पेट में प्रहार कर दिया। लहूलुहान बृजभूषण उर्फ पप्पू को परिजन इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड दिया। लहूलुहान चाचा की मृत्यु की सूचना मिलने पर जान से मारने के आरोप को कम करने के लिए पिता ने अपने पुत्र को डंडे से मारकर गंभीर घायल कर उसे इलाज के लिए आगरा अस्पताल में भर्ती कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए आगरा भेज दिया। पीडित परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ जान से मारने के मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

   

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET