U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  भारत ऋषि और कृषि का देश ः श्रीश्री रविशंकर
Tags: UP News, Shahjahanpur News
Publised on : 18 March 2014 Time: 19:36

Sri Sri Ravishankar's spritual speach in Shahjahanpur on the ocassion of Holi festival 18th March 2014Sri Sri Ravshankar's folowersभ्रष्टाचार मिटाने के लिये भयमुक्त होकर करें मतदान और करें सही चुनाव
शाहजहांपुर। जब तक देश में भ्रष्टाचार बंद नहीं होगा तब तक राष्ट्र में शांति और सद्भाव भी नहीं बनेगा। संसद में बैठे भ्रष्टाचारियों और दागियों को उखाड़ फेकने का संकल्प लेने आए श्री श्री रविशंकर ने टाउन हॉल मैदान में हजारों की संख्या में उपस्थित अनुयायियों और उपस्थित नागरिकों से भ्रष्टाचारियों को हटाने और एक स्वच्छ व साफ सुथरी सरकार लाने की अपील के साथ मतदान भी अवश्य करने की अपील की साथ ही स्वदेशी फसल सहित विभिन्न उत्पाद अपनाने की भी अपील की।
श्री श्री आज टाउन हॉल हाकी क्लब मैदान में आयोजित रंग दे बसंती कार्यक्रम में आए थे। उन्होंने कहा हमारे देश के भ्रष्ट लोगों ने देश को बर्बाद कर दिया है संसद में 165 दागी सांसद हैं इन्हें हटाना होगा। श्री श्री रविशंकर ने कहा कि आज इन्ही लोगों की बदौलत देश में भ्रष्टचार फल फूल रहा है। अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए इन्हे हटा दीजिए और एक स्वच्छ व साफ सुथरी सरकार लेकर आइये जो देश और देशवासियों का भला करे। उन्होनें कहा कि यह देश ऋषि और कृषि का देश रहा है लेकिन हमने विदेशी बीज बोकर और उनके कैमिकलों का उपयोग कर अपने देश की माटी को बर्बाद कर दिया। श्री रविशंकर ने कहा कि उपने स्वदेशी बीजों का प्रयोग करें जीएनएम क्राप का पुरजोर विरोध करते हुए किसानों का आह्वान किया कि विदेशियों ने अपनी जमीन बर्बाद होने से बचाने के लिये प्रयोग करने के लिये भारत की भूमि दे दी। विदर्भ का किसानों का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने कपास की खेती के लिये जीएनएम क्राप का उपयोग किया था लेकिन जो आज उनकी हालत हुई ह। वह किसी से छुपी नहीं इसलिये स्वदेशी बीजो एवं दवाईयों का प्रयोग करें। जिससे कृषि की अच्छी फसल मिले और जीवन खुशहाल हो। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल के बीजों को पहले की तरह सुरक्षित रखें और उसका प्रयोग करें। श्रीश्री रविशंकर ने बताया कि संस्था आर्ट आॅफ लिविंग ने प्रदेश में बहुत से कृषि सम्बन्धित केन्द्र खोले है और स्वदेशी बीज का प्रयोग कर रहे है जिससे किसान उनका प्रयोग कर अच्छी फसल ले सकते है।
अपने लगभग 45 मिनट के सम्मोहित भाषण में उन्होंने कई प्रकार से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया और उनकी समस्यों का समाधान भी किया। अंत में उन्होंने चिलचिलाती धूप में लोगों को करीब 15 मिनट तक ध्यान योग भी कराया।

पूरी शानों शौकत से निकले लाट साहब के जूलूस
कोतवाली में ली सलामी, प्रशासनिक अमला रहा साथ
शाहजहांपुर। जनपद में होली वाले दिन परम्परांगत रूप से निकलने वाले लाट साहब के जुलूस अपनी पूरी शानो शौकत से निकला। होली से सप्ताह भर पूर्व पूरा पुलिस एवं जिला प्रशासन इसको लेकर पशोपेश में था और शहर की फिजा न बिगड़े इसके लिये दिन रात मुस्तैदी से डटा हुआ था। लेकिन होली के दिन शहर के तीन स्थानों से उठने वाले लाट साहब के जुलूस पूरी शानो शौकत और परम्परागत रीति रिवाज के साथ बाठ से निकले जिनके साथ पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन साथ चलाता रहा। जुलूस के शांतिपूर्ण ढंग से निकल जाने पर सभी ने चैन की संास ली और एक दूसरे को होली की बधाई भी दी।
लाट साहब का जुलूस सुबह 10 बजे के करीब थाना कोतवाली पर पहुंचा जहां
कोतवाल की सलामी लेकर प्रारम्भ हुआफ जुलूस में सैकड़ो लोग शामिल रहे। जुलूस चैक, केरूगंज, मिशन फील्ड, होता हुआ जेल रोड होता हुआ सदर बाजार, टाउन हॉल बाबा विश्वनाथ मंदिर पर आकर समाप्त हुआ। वहीं बहादुरगंज से उठने वाला छोटे लाट साहब का जूलूस भी पूरी शानोशौकत के साथ निकला। वहीं सराय काईयां से निकलने वाला जुलूस भी अपने गन्त्वय से चलकर शांति संे समाप्त हुआ। पुलिस व प्रशासन की मेहनत रंग लाई और शहर में पूरे अमन और चैन के साथ होली का त्योहार सम्पन्न हो गया। वहीं आज होली के दूसरे दिन पुलिस ने पुलिस लाइन, सभी थानों में होली का आयोजन रखा गया। पुलिस कर्मियों ने भी अपने अधिकारियों के बंगलों पर जाकर गुलाल, अबीर और रंगों में सराबोर कर दिया।

फायरिंग में बालक सहित दो हुए घायल
शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र में हथियारबंद लोगों ने बीती रात एक मकान पर हमला कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में पड़ोस का बालक और होली मिलने जा रहा गांव का एक व्यक्ति छर्रे लगने से घायल हो गया।
थाना कलान अंतर्गत ग्राम बारा कलां में रात करीब आठ बजे वीरेंद्र, बहोरन, जितेंद्र आदि ने साथियों के साथ ओमपाल के मकान पर हमला कर दिया। हमलावरों ने जमकर फायरिंग की। इस हमले में ओमपाल व उसका परिवार तो बच गया। लेकिन फायरिंग में छर्रे लगने से होली मिलने जा रहा अरविंद और पड़ोस के हरीओम का दस वर्षीय पुत्र मोनू घायल हो गए। छर्रे दोनों के पैरों में लगे। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

   

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET