U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  जनसमस्याओं को लेकर पांचवे दिन भी भूख हड़ताल
अज्ञात युवक की संदिग्ध मौत
उत्तर प्रदेश में हर तरह भ्रष्टाचार का बोलबाला: विनीत दीक्षित
Web Titele : Hunger strike in a village of Sitapur
Tags: Uttar Pradesh , Sitapur News
Publised on : 20 March 2016  Time 18:56
 

Sitapur,सीतापुर।(यूपीएसएस)। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अज्ञात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गयी। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस 35 वर्षीय अज्ञात युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गयी। पीआई के माध्यम घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस ने शव को सीलकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया है।

सड़क दुर्घटना में युवक घायल
सीतापुर(यूपीएसएस)। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सड़क हादसे में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मथना निवासी 24 वर्षीय आशीष पुत्र रामलखन कहीं जा रहे थे। तभी वह सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहंा उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।

जहर खाकर जान देने का प्रयास
सीतापुर(यूपीएसएस)। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंुशीगंज निवासी 25 वर्षीय अंकित पुत्र बिन्द्रा प्रसाद ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहंा उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।

दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर(यूपीएसएस)। रामकोट थानाध्यक्ष सियाराम वर्मा मय हमराही पुलिस बल द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 64/16 धारा 394, 411 में वांछित चल रहे अभियुक्त नोखे पुत्र रतनू निवासी दोस्तपुर थाना रामकोट को अमीरगंज से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं खैराबाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार मय हमराही पुलिस बल द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 195/15 धारा 307, 302, 452, 323, 324, 504, 506 में वांछित चल रहे अभियुक्त हरिशचन्द्र पुत्र रामविलास यादव निवासी मुंशीपुरवा थाना खैराबाद को मछरेहटा चुंगी से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
75 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आठ गिरफ्तार
सीतापुर(यूपीएसएस)। पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत 75 लीटर अवैध कच्ची कच्ची शराब के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह मय हमराही पुलिस बल द्वारा अभियुक्त कैलाश पुत्र श्रीराम निवासी बम्हनपुरवा थाना कोतवाली नगर को ग्राम देवीपुर तिराहे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। रामकोट थाने के एचसीपी रामकुमार शर्मा मय हमराही पुलिस बल द्वारा अभियुक्त शिवकुमार पुत्र विक्रम निवासी कम्पनीपुरवा थाना रामकोट को गोला रोड़ ग्राम कम्पनीपुरवा से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सकरन थाने के उपनिरीक्षक जुनैद आलम मय हमराही पुलिस बल द्वारा अभियुक्त इतवारी पुत्र दीनबन्धु निवासी पटनी थाना सकरन को ग्राम पटनी से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। रेउसा थाने के कान्सटेबिल रमेश मिश्रा द्वारा अभियुक्त रेवती पुत्र रामचरन रैदास निवासी खुखलिया थाना रेउसा को गांव से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। संदना थाने के कान्सटेबिल मेराज अहमद द्वारा अभियुक्त सुदर्शन उर्फ मलिक पुत्र मैकू निवासी कमलापुर मजरा सरौस थाना संदना को ग्राम नहर पुलिया कमलापुर से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। रामपुर मथुरा थाने के उपनिरीक्षक अरूण कुमार शुक्ला मय हमराही पुलिस बल द्वारा अभियुक्त गुड्डू पुत्र सागर वर्मा निवासी रायसेनपुर थाना रामपुर मथुरा को ग्राम रायसेनपुर गेट से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। महमूदाबाद कोतवाली के उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव मय हमराही पुलिस बल द्वारा अभियुक्त श्यामलाल पुत्र सम्पति रावत निवासी बाकरपुर थाना महमूदाबाद को ग्राम नूरपुर से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं कमलापुर थाने के उपनिरीक्षक हृदयनाथ कुमार यादव मय हमराही पुलिस बल द्वारा अभियुक्त गोकुल पुत्र विशेश्वर निवासी बसन्तपुर थाना कमलापुर को गांव से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

मोटर साइकिल चोरी
सीतापुर(यूपीएसएस)। कमलापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अज्ञात चोरों ने एक मोटर साइकिल चोरी कर ली। भुक्तभोगी द्वारा बाइक चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी गयी है। मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर निवासी ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी पुत्र राम नारायण अवस्थी किसी कार्य से कमलापुर आये हुए थे। जहां पर चोरों ने उनकी मोटर साइकिल संख्या यूपी 34 पी 4059 चोरी कर ली। ज्ञानेन्द्र बाइक चोरी की तहरीर कमलापुर थाने में दे दी है। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जनसमस्याओं को लेकर पांचवे दिन भी भूख हड़ताल जारी
सीतापुर(यूपीएसएस)। तहसील सिधौली क्षेत्र के ब्लाक कसमण्डा की ग्राम पंचायत छांजन में विकास कार्यो में हुई धांधली की जांच को लेकर मनोज पाण्डेय पुत्र स्व0 श्रीराम पाण्डेय बीती 18 मार्च से भूख हड़ताल पर हैं। पांच दिन बीत जाने के बाद भी अधिकारी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रहे हैं और न ही भूख हड़ताल खत्म करायी जा सकी है। भ्रष्टाचार निवारण समिति के बैनर भूख हड़ताल पर बैठे श्री पाण्डेय ने बताया कि ग्रामसभा में 2008 से 2015 तक कराये गये विकास कार्यो में तीन कार्य ऐसे हैं। जिनका भुगतान एक बार से अधिक कराया गया है। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गयी सूचना में कार्यो की कुल लागत 93 लाख 66 हजार 409 रूपये दर्शायी गयी है। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत तीन फरवरी को सिधौली तहसील दिवस में की गयी थी। उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। श्री पाण्डेय ने मांग की है कि मामले की जांच किसी न्यायिक मजिस्ट्रेट से करायी जाये। अधिशासी अभियन्ता प्रथम नलकूप के यहां सम्बन्धित जांच छः माह से लम्बित है लापरवाही बरतने की जांच करायी जाये। कसमण्डा ब्लाक के खण्ड विकास अधिकारी के प्रकरण में शामिल होने की जांच करायी जाये तथा ग्राम पंचायत सचिव राजकुमार को निलम्बित कर जांच करायी जाये। उनके पद पर रहते हुए निष्पक्ष जांच सम्भव नही है। भूख हड़ताल के दौरान समिति के अन्य पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।


उत्तर प्रदेश में हर तरह भ्रष्टाचार का बोलबाला: विनीत दीक्षित
सीतापुर(यूपीएसएस)। विनीत दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी पर मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष हरीश बाजपेयी उपस्थित रहे। बैठक में सपा सरकार के कार्यकाल में किसानो, मजदूरो पर किये जा रहे अत्याचार महिलाओं के साथ हो रहे अपराध तथा भ्रष्टाचार के मुद्दो पर वार्ता की गयी। इसके साथ-साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में भी सभी पदाधिकारियो के साथ मिलकर रणनीत तैयार करने पर वार्ता की गयी। समयबद्व तथा एकजुट होकर काम करने से सफलता निश्चित कहते हुए हरीश बाजपेयी द्वारा कहा गया कि आज उत्तर प्रदेश के युवाओ को रोजगार परक योजनाओं की आवश्यकता के साथ साथ व्यवसाईयों को भी व्यवसाय में सरलीकरन की जरूरत है। कांग्रेस ने सदा जनसमस्याओ को आधार बना कर उनके हित के कार्य किये है और कांग्रेस सदैव संकल्पित होकर अपने विचारो के अनुसार जनहित के काम के लिए प्रतिबद्व भी है। बैठक को संबोधित करते हुए विनीत दीक्षित ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में चैतरफा भष्टाचार फैला हुआ है। सपा का एक एक कार्यकर्ता समाज में अराजकता तथा भ्रष्टाचार फैलाने में लगा है। आज सरकार द्वारा गरीब जनता के गाढे खून से कमाये पैसो का गलत तरीके से प्रयोग किया जा रहा है। जो कि कांग्रेस कतई बार्दास्त नही करेगी, आवश्यकता पडने पर काग्रेस ने आराजकता फैलाने वालो के खिलाफ समाज में आन्दोलन कर देश में अखण्डता स्थापित की है और सामाजिक उत्थान के साथ साथ देश का विकास के लिए प्रयास किए है और सदा करते रहेगें। बैठक में मोहन प्रसाद बारी, सतीश अग्हिोत्री, मो0 गुफरान, माता प्रसाद पण्डेय, धनश्याम शुक्ला, अमरसेन चैधरी, मो0 सलाम अंसारी, रघुबीर शरण शुक्ल, ओमप्रकाश मिश्र, संजय श्रीवास्तव, रामश्रेय अवस्थी, एमएल पाण्डेय, श्याम शुन्दर शुक्ला, संतोष भार्गव आदि लोग उपस्थित हुए।

जर्जर मार्ग का नहीं कोई पुरसाहाल: अनीत मिश्रा
सीतापुर(यूपीएसएस)। उजागर लाल इण्टर कालेज से जिला अस्पताल को जाने वाली सडक कई महीनो से जर्जर हालत मे है तथा नगर पालिका द्वारा सडक के किनारे नाला निर्माण कराया जा रहा है। जिससे सडक पर जलभराव की स्थिति बन गई है। नाला निर्माण काफी मन्द गति से किया जा रहा है। जिससे राहगीरो एवं जिला अस्पताल जाने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है तथा दुकानदारो का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। जबकि शासन के निर्देश है कि सभी सडके गडढा मुक्त हो परन्तु नगर पालिका इस कार्य के प्रति संजिदा नही है घोर उपेक्षा व लापरवाही बरत रही है। भाजपा नगर अध्यक्ष अनीत मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष अनुराग दीक्षित, श्रीप्रकाश सिंह, पंकज मिश्रा, रवि श्रीवास्तव, टनटन पाण्डेय, अवधेश अवस्थी, पंकज यादव, विजय शुक्ला, आशीष गुप्ता, दीपक सिंह, आशीष बाजपेयी, संजय शुक्ला आदि कार्यकर्ताओ ने शीघ्र नाला निर्माण कराकर सडक को दुरूस्त कराने की मांग की है।
समाधान दिवस में आयी कुल 60 शिकायतें 22 का मौके पर निस्तारण
सीतापुर(यूपीएसएस)। समाधान दिवस में आने वाले शिकायतों को गम्भीरता से ले और उन पर शीघ्र कार्यवाही करें। ताकि छोटे से छोटे विवाद को आगे बढ़ने का मौका न मिल सके। यह बात पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह ने शनिवार को शहर कोतवाली, हरगांव व इमलिया सुल्तानपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में शिकायते सुनने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में नजर रखें और किसी प्रकार का कोई भी विवाद उत्पन्न न होने पाये इस बात का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने मातहतों को त्यौहार पर भाईचारा व सौहार्द बनाने के लिए उचित कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया। जनपद के थानों में आयोजित हुए समाधान दिवस के दौरान कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 22 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में पुलिस विभाग की 24 तथा राजस्व विभाग की 36 शिकायतें प्राप्त हुई। शेष शिकायतों को सम्बन्धित को भेजकर शीघ्र समाधान कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया। समाधान दिवस के अवसर सम्बन्धित थानों के प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

निःशुल्क किया जाता है क्षय रोग का उपचार: संतोष सक्सेना
सीतापुर(यूपीएसएस)। जिला कारागार में सीबीसीआई कार्ड सीतापुर इकाई द्वारा क्षय रोग से सम्बन्धित जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस है। इस अवसर पर सीबीसीआई कार्ड के प्रतिनिधि संतोष कुमार सक्सेना ने क्षयरोग के लक्षण तथा बचाव और उपचार के विषय पर विस्तृत जानकारी बंदियों को दी। श्री सक्सेना ने बताया कि क्षयरोग की समय से जानकारी होने पर तत्काल अस्पताल जाकर जांच करवायें और डाट्स के माध्यम से पूर्ण उपचार कराये। क्षय रोग का उपचार निःशुल्क किया जाता है। शिविर मेें अंशुल के साथ अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के अनिल द्विवेदी, भूपेन्द्र दीक्षित, सचिन कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। शिविर में उपस्थित कवि अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी कविता के माध्यम से अपने विचार से बंदियों के अवगत कराया। डा0 जितेन्द्र कुमार ने भी बन्दियों को क्षय रोग से सम्बन्धित आवश्यक जानकारी दी। शिविर में जेल अधीक्षक आरके जायसवाल, जेलर आनन्द कुमार शुक्ल, उप जेलर बीपी सागर, अनिल कुमार, फार्मासिस्ट विजय नारायण के अतिरिक्त कारागार के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। अन्तः में जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने अपने सम्बोधन में बंदियों से क्षय रोग से सम्बन्धित दी गयी जानकारियों का लाभ लेने का अनुरोध किया।

 

यूपी विधान सभाः प्रेस दीर्घा में मोबाइल प्रतिबंधित यूपी विधान सभाःभाजपा सदस्यों ने रोका अध्यक्ष का रास्ता
यूपी विधान सभा में पहले दिन भारी हंगमा, नारेबाजी यूपी में मीडिया ब्रीफिंग की नई व्यवस्था लागू
यूपी के 61 पुलिस अफसरों का तबादला योजनाओं में अल्पसंख्यकों को दिलाएं वाजिब हक - मुख्य सचिव
राज्यपाल बी एल जोशी ने त्यागपत्र दिया टीम को साथ लेकर जीतेंगे विधानसभा चुनाव: बंसल
सुनील बंसल बने यूपी भाजपा के महामंत्री संगठन इन्स्पेक्टर ने पत्रकार को पीटा, जीप में लादकर लाक अप में ठूंसा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET