U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  घोषणा ही पीएम की आदतः अखिलेश यादव
Web Titele : only false statements by PM Modi: Akhilesh Yadav
Tags: Uttar Pradesh News, Azamgarh News, CM Akhilesh Yadav, Sathiyav Sugar Mill
Publised on : 22 March 2016, Tuesday,  Time 19:13
 

Azamgarh आजमगढ़। सठियाँव चीनी मिल का उद्घाटन करने जिले में आये प्रदेश सरकार के मुखिया व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ घोषणा करना चाहते हैं उन्हें घोषणाओं पर अमल करने की आदत नहीं है। झूठ के सहारे सरकार बनाने वाली भाजपा की कथनी करनी में जमीन-आसमान का अन्तर है। समाजवादी पार्टी जो कहती है वह करती है। चुनाव के समय जो वादा किया गया था उसे पूरा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि निरन्तर विकास की ओर अग्रसर हो रही सरकार ने अनेकों ऐसा कार्य किया है जिसकी तुलना किसी भी सरकार से नहीं की जा सकती। शहर व गाँव के बीच संतुलन बनाना उनका मुख्य उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक राज्य सरकार ने साढ़े तीन लाख लोगों को नौकरी दी है आगे 40 हजार नौजवानों की पुलिस में शीघ्र भर्ती की जायेगी। भर्ती प्रक्रिया को भी आसान कर दिया गया है।  श्री यादव ने बुनकरों की चर्चा करते हुए कहा कि 60 साल की उम्र पार करने वाले बुनकरों को पेंशन दी जाएगी। श्री यादव ने आजमगढ़ को हॉकी के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम व शिब्ली लाईब्रेरी के लिए पर्याप्त मात्रा में धनराशि देने की भी बात कही।

उन्होंने इस मौके पर हाॅकी खेल के लिए आजमगढ़ जनपद में एक एस्ट्रोटर्फ युक्त स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगभग 665.83 करोड़ रुपए की 35 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 554 करोड़ रुपए लागत की 38 परियोजनाओं को लोकार्पण किया। लोकार्पित परियोजनाओं में सठियांव की चीनी मिल शामिल है, जिसका निर्माण मात्र साढ़े दस महीनों में सम्पन्न हुआ। 3500 टी0सी0डी0 क्षमता की चीनी मिल के साथ ही 15 मेगावाॅट का को-जनरेशन प्लाण्ट भी निर्मित किया गया है। इसके निर्माण पर 333 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च हुई है। इसके अलावा, जिला कारागार आजमगढ़, माॅडल स्कूल, तेरही विकास खण्ड महराजगंज, जिला अस्पताल में ट्राॅमा सेण्टर, ग्रामीण स्टेडियम चिउटहरा लालगंज इत्यादि का भी लोकार्पण किया गया।श्री यादव ने समाजवादी पेंशन योजना के अन्तर्गत 350, कृषक दुर्घटना बीमा के 17, मिनी कामधेनु के 5, लोहिया आवास के 100, दुकान निर्माण के 9, सोलर पम्प के 22, पुत्री विवाह के 2, विधवा पुत्री विवाह के 6 पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया।

यश भारतीः46 विभूतियों का सम्मान  
उर्दू की परवरिश लखनऊ ने की Uttar Pradesh: सत्ता के संरक्षण में अवैध खनन
बीमार बेटे को गोली मारकर खुदकुशी की Yash Bharati विज्ञापन में मुलायम सिंह के फोटो पर आपत्ति
ट्रेन यात्रियों में चाकूबाजी, एक की मौत भारत की जीत के बाद AMU में Firing छात्र घायल
मेरठः मार्ग दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हमारा लक्ष्य जनता को त्वरित न्याय दिलाना होना चाहिएःटी.एस.ठाकुर
आईएएस वीकःकुछ मांगे पूरी, कुछ अधूरी, मिला आश्वासन आध्यात्म से विश्व को एक परिवार बनाएं – श्रीश्री रविशंकर

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET