U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  Namami Gange: नदियों में प्रदूषण पर होगी कड़ी कार्रवाई
Web Titele : U.P. state  Polution Control Board plans strict action against poluting rivers
Tags: Uttar Pradesh News, Lucknow News
Publised on : 22 March 2016, Tuesday  Time 18:20
 

लखनऊ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मिशन नमामि गंगे अब रंग दिखाने लगा है। इस मिशन के निर्देश पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सक्रिय हो गया है। वह गंगा गोमती में प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्यवाही तेज करेगा। वहीं नदियों में प्रदूषण फैलाने वाले की शिकायत करने वाले को भी अपना ब्यौरा शिकायत पत्र पर नहीं देना होगा। अब तक इसका ब्यौरा देना होता था। इसके साथ ही विभागीय कर्मचारियों एवं प्रदूषण फैलाने वालों के बीच भ्रष्टïाचार खत्म हो सकेगा।
यूपी की प्रमुख नदियों में किए जा रहे प्रदूषण की बेनामी (गुप्त) शिकायत भी की जा सकेगी। प्रदूषण करने वाली औद्योगिक इकाइयों तथा उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों की शिकायत करने के लिए किसी को भी अपनी पहचान जाहिर करने की जरूरत नहीं होगी। राज्य प्रदूषण नियंतण्र बोर्ड के सदस्य सचिव एस सी यादव ने सभी क्षेत्रीय व मंडल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कार्यालय की शिकायत पेटिका में डाली गयी शिकायतों पर प्रत्येक सप्ताह मण्डलीय अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट मुख्यालय पर भेजना होगा। वहीं प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयां गंगा गोमती के साथ ही प्रदेश की अन्य नदियों को किसी न किसी रूप में प्रदूषित कर रही हैं। इसमें बोर्ड अधिकारियों-कर्मचारियों की भी मिलीभगत होती है। अभी तक इनकी शिकायत करने के लिए शिकायतकर्ता को नाम व पता देना जरूरी था। पहचान जाहिर हो जाने के कारण उद्योगों के दंबग मालिक शिकायतकर्ता को परेशान करते रहते थे। प्रदूषण नियंतण्र बोर्ड के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ ही बोर्ड मु यालय में भी एक शिकायत पेटिका लगायी जाएगी। सदस्य सचिव के निर्देश पर बोर्ड प्रशासन ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश जारी किया है कि कार्यालय में तत्काल शिकायत पेटिका लगायी जाए। शिकायत सही होने के बाद भी संबंधित उद्योग के खिलाफ कार्रवाई न करने पर क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
 

यश भारतीः46 विभूतियों का सम्मान घोषणा ही पीएम की आदतः अखिलेश यादव
उर्दू की परवरिश लखनऊ ने की Uttar Pradesh: सत्ता के संरक्षण में अवैध खनन
बीमार बेटे को गोली मारकर खुदकुशी की Yash Bharati विज्ञापन में मुलायम सिंह के फोटो पर आपत्ति
ट्रेन यात्रियों में चाकूबाजी, एक की मौत भारत की जीत के बाद AMU में Firing छात्र घायल
मेरठः मार्ग दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हमारा लक्ष्य जनता को त्वरित न्याय दिलाना होना चाहिएःटी.एस.ठाकुर
आईएएस वीकःकुछ मांगे पूरी, कुछ अधूरी, मिला आश्वासन आध्यात्म से विश्व को एक परिवार बनाएं – श्रीश्री रविशंकर

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET