U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मऊ में रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी की हत्या
Web Titele : Bussiness man shoot dead in Mau city
Tags: U.P. News, Vinod Saith
Publised on : 22 March 2016, Tuesday,  Time 13:40
 

भीड़ ने बस फूंसी, पुलिस केन्द्र में तोड़फोड़, कई घायल

Mau मऊ। पांच लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर नगर के युवा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने स्वचालित हथियारों से व्यापारी की कार पर अंधाधुंध फायरिंग करके उनकी हत्या कर दी। हत्या करके बदमाश आजमगढ़ की ओर फरार हो गए। व्यापारी की हत्या से आक्रोशित व्यापारियों ने शहर का बाजार बंद करके प्रदर्शन किया और रोडवेज की बस मं आग लगा दी। इसके साथ ही निकट के पुलिस केन्द्र पर हमला कर तोड़फोड़ की। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आंसूगैस के गोले और लाठी चार्च कर लोगो को खदेड़ा।

व्यापारी विनोद सेठ (35) की नगर में हीरो बाइक की एजेसी है। गत कुछ दिनों पहले उनसे 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर उनकी एजेंसी में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की थी। इसके बाद मंगलवार को दोपहर 11 बजे जब सेठ अपनी कार से एजेंसी से निकलकर कहीं जा रहे थे तभी खरिहारी मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। उन्होंने बचने के लिए कार दूसरी ओर मोड़ी तो सामने आकर कारबाईन से बदमाशों ने अंधाधुध फायरिंग की। गोली लगने व्यापारी की कार में ही मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही अन्य व्यापारियों को हुई वे आक्रोशित हो गए।

 

फैजाबाद में बदमाशों ने दरोगा को गोली मारी  
ब्रसेल्स में आतंकी हमलाः35 की मौत, 200 जख्मी पाकिस्तान के परमाणु हथियार आतंकियों के हाथ में जाने का खतरा
यश भारतीः46 विभूतियों का सम्मान Namami Gange: नदियों में प्रदूषण पर होगी कड़ी कार्रवाई
उर्दू की परवरिश लखनऊ ने की Uttar Pradesh: सत्ता के संरक्षण में अवैध खनन
बीमार बेटे को गोली मारकर खुदकुशी की Yash Bharati विज्ञापन में मुलायम सिंह के फोटो पर आपत्ति
ट्रेन यात्रियों में चाकूबाजी, एक की मौत भारत की जीत के बाद AMU में Firing छात्र घायल
मेरठः मार्ग दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हमारा लक्ष्य जनता को त्वरित न्याय दिलाना होना चाहिएःटी.एस.ठाकुर
आईएएस वीकःकुछ मांगे पूरी, कुछ अधूरी, मिला आश्वासन आध्यात्म से विश्व को एक परिवार बनाएं – श्रीश्री रविशंकर

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET