U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सिविल जज

Tags:  U.P News, Pratapgarh, Additional Civil Judge Abhinav Yadav, Accident,Ranipur        

Publised on : 26 March 2016,  Last updated Time 21:38
 

प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव के पास बाइक सवार को बचाने में सिविल जज की कार पिलर से टकराकर खड्ड में जाकर पलट गयी। जिससे कार का अगला पहिया निकल गया। संयोग रहा कि सिविल जज दम्पत्ति बाल-बाल बच गये। मौके पर पहुंची रानीगंज पुलिस ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर बैठाया और कार को जेसीबी से बाहर निकलवाया।

प्रतापगढ के अपर सिविल जज अभिनव यादव होली की छुट्टी में अपने पैतृक जनपद जौनपुर गये हुए थे। शनिवार को वह दोपहर बाद अपने निजी कार से पत्नी संग वापस लौट रहे थे। रानीगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर गंाव के गेट के समीप बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर गंाव के गेट के पिलर से टकराकर लगभग 10 फीट गहरे खड्ड में गिरकर पलट गयी। कार की गति तेज होने की वजह से पलटने के बाद फिर सीधी हो गयी, और इस दौरान कार का अगला एक पहिया टूटकर निकल गया। संयोग रहा कि सिविल जज दम्पत्ति को खरोंच भी नहीं आई। सूचना पर पहुंची इलाके की पुलिस ने सिविल जज को थाने में लेकर जाकर बैठाया और दूसरी कार से उन्हें गन्तव्य को पहुंचवाया, तथा उनकी कार को जेसीबी से बाहर निकलवाया।

महोबाः छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिंदा जलाने की कोशिश रिज्यूम आज की जरूरत, सीवी जीवन का पाठ्यक्रमः राजुल जैन
दिल्ली में डाक्टर को पीट-पीट कर मार डाला नियमानुसार रोका गया विधेयकः राज्यपाल
िजनौर मे मार्ग दुर्घटना, पांच की मौत बागपत में तीन घरों में लूटपाट
गवर्नर ने आजम खां की काबिलियत पर उठाया सवाल सपा ने घोषित किये 142 उम्मीदवार
रंग लगाने पर हापुड़ में पीट-पीट कर हत्या हापुड़ में दरोगा के दुर्व्यवहार से वकील को हार्ट अटैक, मौत
प्राइवेट डिग्री कालेजों को अब राज्य सरकार से ज्यादा सहायता नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं आरक्षण छीनने की साजिशः मायावती
सपा मुखिया के आवास पर जमकर खेली गई होली खनऊ में दो सगे भाई नहर में डूबे
अम्बेडकर नगर में वृद्ध की हत्या, पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट हत्या कर बालक का शव बोरे में बंद कर फेंका
युवक अलकनंदा नदी में डूबा हत्या कर बालक का शव बोरे में बंद कर फेंका
उत्तराखण्ड में बनेगी नई सरकारः गिरिराज सिंह बदायुं में आग से 20 घर जले

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET