U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

लखीमपुर खीरीः नये डीएम आकाश दीप ने संभाला कार्यभार, किंजल सिंह फैजाबाद की डीएम बनीं

Tags: Lakhimpur Khiri News, UP Samachar Sewa उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Publised on : 29 March 2016,  Last updated Time 21:10
 
Akash Deep IASलखीमपुर-खीरी। लम्बे समय तक विवादों में रहने के बाद रविवार को किंजल सिंह का जिलाधिकारी पद से तबादला हो गया। उन्हें फैजाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। उनके स्थान पर ग्राम विकास विभाग के विशेष सचिव आकाश दीप को नया जिलाधिकारी बनाया गया है। आकाश दीप सोमवार की शाम यहां पहुंचे और मंगलवार को उन्हें विधिवत कार्यभार संभाल लिया।

ज्ञातव्य है कि तत्कालीन जिलाधिकारी किंजल सिंह यहां वन विभाग के अधिकारियों के साथ विवाद को लेकर चर्चा में रहीं। उनके  और वन अधिकारियों के बीच हुए विवाद की चर्चा शासन स्तर तक हुई। शासन ने दोनों अधिकारियों को तलब किया था। लेकिन किंजल सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। बल्कि तत्कालीन फील्ड डायरेक्टर संजय सिंह और डिप्टी डायरेक्टर पीपी सिंह को तबादला कर दिया गया था। शासन ने अब 29 जिलों में नए डीएम तैनात किये हैं। इसी में किंजल सिंह को यहां से फैजाबाद का डीएम बनाकर भेजा है। फैजाबाद जैसा अहम् जिला उनको मिलना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

Kinjal Singh IASसोमवार देर शाम खीरी पहुचे नवागत जिलाधिकारी आकाश दीप का लोकनिर्माण विभाग के अतिथि गृह मे खीरी प्रशासन के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। मंगलवार की सुबह 10: 55 पर नवागत डीएम ने जिला कोषागार में खीरी के डीएम पद का कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के उपरान्त डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नवागत डीएम नें कहा कि हम सभी को टीम भावना से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनपद के पात्र लोगों तक पहुंचाना हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होनंें संयुक्त कार्यालय, जिला पूर्ति कार्यालय, उपजिलाधिकारी कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय, अपर जिलाधिकारी न्यायालय एवं चकबंदी न्यायालय व अभिलेखागार सहित विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया तथा पटल सहायकों को पत्रावालियों के उचित रखरखाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 

गौतम बुद्ध के जीवन से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए: जयदेव शास्त्री कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
हरिहरपुर को हेरिटेज प्लेस बनाया जाएगा: नवनीत सहगल आइसा चलायेगा भगतसिंह व अम्बेडकर संदेश यात्रा
यूपी के 29 जिलों के डीएम बदले, दो नए कमिश्नर, 67 तबादले आग से आधा दर्जन परिवार की गृहस्थी जलकर राख
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश मंजूर मुलायम सिंह की पुत्रवधु अपर्णा भी राजनीति में, कैंट से लड़ेंगी चुनाव
रामपुर में आजम समर्थकों ने फूंके राज्यपाल के पुतले भाजपा ने की आजम को मंत्रिमण्डल से बर्खास्त करने की मांग
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन के आसार, केबिनेट की सिफारिश आजम के बचाव में उतरी सपा, राज्यपाल पर ही जड़े तमान आरोप
सपा सरकार से जनता का इकबाल खत्म-मौर्य लखनऊःपत्रकारपुरम् सब्जी मण्डी में भीषण आग, 156 दुकानें जलकर राख
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सिविल जज संदिग्ध दशा में दिव्यांग ने लगाई फांसी, मौत
महोबाः छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिंदा जलाने की कोशिश रिज्यूम आज की जरूरत, सीवी जीवन का पाठ्यक्रमः राजुल जैन
दिल्ली में डाक्टर को पीट-पीट कर मार डाला नियमानुसार रोका गया विधेयकः राज्यपाल
िजनौर मे मार्ग दुर्घटना, पांच की मौत बागपत में तीन घरों में लूटपाट
गवर्नर ने आजम खां की काबिलियत पर उठाया सवाल सपा ने घोषित किये 142 उम्मीदवार

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET