U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Tags: Sitapur News, UPSS

Publised on : 29 March 2016,  Last updated Time 19:30
 
सीतापुर(यूपीएसएस)। जनपद के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक विवाहिता का शव संदिग्धावस्था में कमरे के अन्दर फांसी से फन्दे से लटकता मिला। मृतका के भाई ने दहेज हत्या की आशंका जताई है। जिस पर पुलिस ने मृतका के ससुर व सास को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है। वहीं घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी मिश्रिख कपिलदेव सिंह ने मौके पर जाकर जानकारी ली और मातहतों को उचित दिशा निर्देश दिये। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र की कल्ली चैकी के ग्राम समदासपुर मजरा करखिला निवासी कुलदीप की 25 वर्षीया पत्नी ममता ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे के साड़ी का फन्दा बनाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि ममता के विवाह को अभी एक वर्ष हुआ था। ममता की मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उसके भाई नरेश निवासी रसूलपुर थाना संदना ने दहेज हत्या की आशंका व्यक्त की है। जिस पर पुलिस ने मृतका के ससुर गजोधर व सास विमला देवी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी मिश्रिख कपिलदेव सिंह, कल्ली चैकी प्रभारी अवनीश सिंह, एसआई तुलसीराम मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।

सड़क हादसे में युवक घायल
सीतापुर(यूपीएसएस)। शहर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सड़क हादसें मंे एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरीनपुर निवासी 18 वर्षीय सलमान पुत्र अख्तर अली कहीं जा रहे थे। तभी वह सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिनका उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।

महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास
सीतापुर(यूपीएसएस)। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कैथोलिया निवासी तीस वर्षीय अमिता देवी पत्नी अनुपम त्रिपाठी ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर जहर का सेवन कर लिया। गम्भीर हालत में उन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विवाहिता आग से झुलसी, हालत गम्भीर
सीतापुर(यूपीएसएस)। जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के अन्तर्गत संदिग्ध परिस्थितियों के चलते आग से जलकर एक विवाहिता गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहंा उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खैराबाद थाना क्षेत्र ग्राम तुर्क पट्टी निवासी तीस वर्षीय शबनम पत्नी फैसल संदिग्ध परिस्थितियों के चलते आग से जलकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहंा उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।

युवक की संदिग्धावस्था में मौत
सीतापुर(यूपीएसएस)। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गयी। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पीआई के माध्यम से पुलिस को दे दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जमैयतपुर निवासी 25 वर्षीय रामसेवक पुत्र महेश को गम्भीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहंा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की पुलिस को दे दी गयी है पुलिस ने शव को सीलकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया है।
गौतम बुद्ध के जीवन से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए: जयदेव शास्त्री  
हरिहरपुर को हेरिटेज प्लेस बनाया जाएगा: नवनीत सहगल आइसा चलायेगा भगतसिंह व अम्बेडकर संदेश यात्रा
यूपी के 29 जिलों के डीएम बदले, दो नए कमिश्नर, 67 तबादले आग से आधा दर्जन परिवार की गृहस्थी जलकर राख
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश मंजूर मुलायम सिंह की पुत्रवधु अपर्णा भी राजनीति में, कैंट से लड़ेंगी चुनाव
रामपुर में आजम समर्थकों ने फूंके राज्यपाल के पुतले भाजपा ने की आजम को मंत्रिमण्डल से बर्खास्त करने की मांग
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन के आसार, केबिनेट की सिफारिश आजम के बचाव में उतरी सपा, राज्यपाल पर ही जड़े तमान आरोप
सपा सरकार से जनता का इकबाल खत्म-मौर्य लखनऊःपत्रकारपुरम् सब्जी मण्डी में भीषण आग, 156 दुकानें जलकर राख
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सिविल जज संदिग्ध दशा में दिव्यांग ने लगाई फांसी, मौत
महोबाः छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिंदा जलाने की कोशिश रिज्यूम आज की जरूरत, सीवी जीवन का पाठ्यक्रमः राजुल जैन
दिल्ली में डाक्टर को पीट-पीट कर मार डाला नियमानुसार रोका गया विधेयकः राज्यपाल
िजनौर मे मार्ग दुर्घटना, पांच की मौत बागपत में तीन घरों में लूटपाट
गवर्नर ने आजम खां की काबिलियत पर उठाया सवाल सपा ने घोषित किये 142 उम्मीदवार

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET