U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

भारत सरकार की ’’ढुलमुल नीति’’ देशहित में नहीं-मायावती

Tags: National News, New Delhi, BSP Chief Mayawati, UP Samachar Sewa उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Publised on : 30 March 2016,  Last updated Time 21:41
 
नई दिल्ली, 30 मार्च, 2016: बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती ने भारत सरकार द्वारा पड़ोसी देश ख़ासकर पाकिस्तान के सम्बन्ध में ढुलमुल नीति अपनाये जाने की तीखी आलोचना करते हुये कहा कि ऐसी गलत नीति से देश का हित सधने वाला नहीं है और ना ही इससे सीमा पर व देश के भीतर होने वाली दुःखद आतंकी घटनाओं में कमी आती हुई ही लगती है।
पठानकोट वायुसेना हवाई अड्डे पर लगभग तीन माह पहले हुये आतंकी हमले के सम्बन्ध में गठित संयुक्त जाँच दल जिसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी कुख्यात आई.एस.आई. के अधिकारी भी शामिल हैं, के घटना स्थल के दौरे के सम्बन्ध में सुश्री मायावती जी ने कहा कि केन्द्र की सरकार व भाजपा नेताओं के इस बारे में तर्क आमजनता की समझ से परे लगते हैं।
’’जनहित व जनकल्याण’’ के सम्बन्ध में काफी बड़ी-बड़ी बातें व दावे करने वाली पार्टी भाजपा व उसकी केन्द्र की सरकार का नेतृत्व इन मामलों में पूरी तरह से विफल होने के बाद अब ’’देशहित’’ के मामले में भी यह भाजपा सरकार समझौता करती हुई नज़र आ रही है।
पाकिस्तानी जाँच दल को भारत बुलाकर उसका काफी गर्मजोशी से रेड कारपेट स्वागत करना व उसे वायुसेना हवाई अड्डे आदि स्थानों पर ले जाना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार का एक नया आविष्कार है, जिसमें देश के ज़्यादातर लोगों को भारत सरकार की कमजोरी ही झलकती हुई लगती है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार का यह अनूठा प्रयोग भारत-पाक के तीखे व कड़वे सम्बन्ध को देशहित में बदल पायेगा, इसमें लोगों को घोर आशंका है। इसी कारण ही इसका विभिन्न स्तर पर कड़ा विरोध हो रहा है।
 
औरैयाः आनलाइन शिकायतों पर फिसड्डी सिस्टम  
लखीमपुर खीरीः नये डीएम आकाश दीप ने संभाला कार्यभार प्रतापगढ़ में फिर दो वकीलों पर हमला, गंभीर घायल, इलाहाबाद रिफर
गौतम बुद्ध के जीवन से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए: जयदेव शास्त्री कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
हरिहरपुर को हेरिटेज प्लेस बनाया जाएगा: नवनीत सहगल आइसा चलायेगा भगतसिंह व अम्बेडकर संदेश यात्रा
यूपी के 29 जिलों के डीएम बदले, दो नए कमिश्नर, 67 तबादले आग से आधा दर्जन परिवार की गृहस्थी जलकर राख
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश मंजूर मुलायम सिंह की पुत्रवधु अपर्णा भी राजनीति में, कैंट से लड़ेंगी चुनाव
रामपुर में आजम समर्थकों ने फूंके राज्यपाल के पुतले भाजपा ने की आजम को मंत्रिमण्डल से बर्खास्त करने की मांग
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन के आसार, केबिनेट की सिफारिश आजम के बचाव में उतरी सपा, राज्यपाल पर ही जड़े तमान आरोप
सपा सरकार से जनता का इकबाल खत्म-मौर्य लखनऊःपत्रकारपुरम् सब्जी मण्डी में भीषण आग, 156 दुकानें जलकर राख
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सिविल जज संदिग्ध दशा में दिव्यांग ने लगाई फांसी, मौत
महोबाः छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिंदा जलाने की कोशिश रिज्यूम आज की जरूरत, सीवी जीवन का पाठ्यक्रमः राजुल जैन
दिल्ली में डाक्टर को पीट-पीट कर मार डाला नियमानुसार रोका गया विधेयकः राज्यपाल

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET