U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

बुन्देलखण्ड के विकास के लिए सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी:CM

Tags: Chitrakoot Bundelkhand

Publised on : 31 March 2016,  Last updated Time 22:19
मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पाये जाने पर चित्रकूट के बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा  ए0आर0टी0ओ0 को निलम्बित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने सूखाग्रस्त चित्रकूट जनपद के 1047 अन्त्योदय  पात्र परिवारों को विशेष राहत सामग्री वितरित की. खाद्य सुरक्षा अधिनियम को पूर देश में सबसे पहले उ0प्र0 की समाजवादी सरकार ने बुन्देलखण्ड में लागू किया: मुख्यमंत्री
.
प्रख्यात समाजवादी चिंतक डाॅ0 राम मनोहर लोहिया की कर्मभूमि चित्रकूट को हर सम्भव मदद दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने चित्रकूट जनपद में 51 करोड़ 63 लाख 38 हजार रु0 की 16 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

लखनऊः 31 मार्च, 2016.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर चित्रकूट के बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा ए0आर0टी0ओ0 को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में शिथिलता बरतने वाले किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री आज चित्रकूट के दौरे पर थे। उन्होंने वहां पुलिस लाइन्स प्रागंण में 51 करोड़ 63 लाख 38 हजार की कुल 16 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने 1047 अन्त्योदय पात्र परिवारों को विशेष राहत सामग्री वितरण योजना के तहत 5 किलो दाल, 10 किलो आटा, 5 किलो सरसों का तेल, 1 किलो घी, 1 किलो मिल्क पाउडर, 25 किलो आलू के पैकेट उपलब्ध कराये। इसके अलावा उन्होंने 122 लाभार्थियों को कन्या विद्याधन योजना, 250 लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन योजना, 5 को कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ प्रदान किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को तेजी से लागू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण अपने-अपने विभागों के माध्यम से बुन्देलखण्ड क्षेत्र की बदहाली को दूर करने तथा सूखे एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मदद करने के लिए हर सम्भव कदम उठायंे।

औरैयाः आनलाइन शिकायतों पर फिसड्डी सिस्टम  
लखीमपुर खीरीः नये डीएम आकाश दीप ने संभाला कार्यभार प्रतापगढ़ में फिर दो वकीलों पर हमला, गंभीर घायल, इलाहाबाद रिफर
गौतम बुद्ध के जीवन से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए: जयदेव शास्त्री कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
हरिहरपुर को हेरिटेज प्लेस बनाया जाएगा: नवनीत सहगल आइसा चलायेगा भगतसिंह व अम्बेडकर संदेश यात्रा
यूपी के 29 जिलों के डीएम बदले, दो नए कमिश्नर, 67 तबादले आग से आधा दर्जन परिवार की गृहस्थी जलकर राख
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश मंजूर मुलायम सिंह की पुत्रवधु अपर्णा भी राजनीति में, कैंट से लड़ेंगी चुनाव
रामपुर में आजम समर्थकों ने फूंके राज्यपाल के पुतले भाजपा ने की आजम को मंत्रिमण्डल से बर्खास्त करने की मांग
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन के आसार, केबिनेट की सिफारिश आजम के बचाव में उतरी सपा, राज्यपाल पर ही जड़े तमान आरोप
सपा सरकार से जनता का इकबाल खत्म-मौर्य लखनऊःपत्रकारपुरम् सब्जी मण्डी में भीषण आग, 156 दुकानें जलकर राख
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सिविल जज संदिग्ध दशा में दिव्यांग ने लगाई फांसी, मौत
महोबाः छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिंदा जलाने की कोशिश रिज्यूम आज की जरूरत, सीवी जीवन का पाठ्यक्रमः राजुल जैन
दिल्ली में डाक्टर को पीट-पीट कर मार डाला नियमानुसार रोका गया विधेयकः राज्यपाल

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET