U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

राज्यपाल ने उत्तराखण्ड महोत्सव का उद्घाटन किया

Tags: Uttarakhand Mahotsav , Lucknow

Publised on : 31 March 2016,  Last updated Time 22:15
लखनऊः 31 मार्च, 2016. उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज गोमती नदी तट पर स्थित गोविन्द बल्लभ पंत उपवन में उत्तराखण्ड महापरिषद द्वारा आयोजित ‘उत्तराखण्ड महोत्सव‘ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड महापरिषद के अध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट ने राज्यपाल को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में श्री हरीश चन्द्र पंत महासचिव उत्तराखण्ड महापरिषद सहित अन्य पदाधिकारीगण व लखनऊ में रहने वाले उत्तराखण्ड के मूल निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
राज्यपाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्र का गौरवशाली इतिहास रहा है। उत्तराखण्ड को अनेक नामों से पुकारा जाता है। इस भूमि को देवभूमि, स्वर्गभूमि, वीरभूमि आदि नामों से सम्बोधित किया जाता है। उत्तराखण्ड के लगभग हर परिवार से एक व्यक्ति भारतीय सेना में अपनी सेवायें दे रहा है। योग एवं आयुर्वेद की जानकारी उत्तराखण्ड में आसानी से मिलती है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में रहकर भी उत्तराखण्ड से जुड़ाव प्रसन्नता की बात है।
श्री नाईक ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि उत्तराखण्ड परिषद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ पर्यावरण, शिक्षा, सामाजिक कुरीतियों जैसे अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहा है। सामाजिक काम में हाथ बटाना देशभक्ति के कार्य जैसा है। देश में विभिन्न भाषा और कलाओं को देखकर भारत की संस्कृति एवं महत्ता समझ में आती है। हर क्षेत्र की अपनी पहचान और विशेषता होती है। दिल्ली देश की राजनैतिक राजधानी है, मुंबई आर्थिक राजधानी है, बनारस सांस्कृतिक राजधानी है। उन्होंने कहा कि ठीक उसी प्रकार लखनऊ कला की राजधानी है।
महोत्सव में उत्तराखण्ड महापरिषद के अध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखें। उद्घाटन सत्र के बाद महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।
औरैयाः आनलाइन शिकायतों पर फिसड्डी सिस्टम  
लखीमपुर खीरीः नये डीएम आकाश दीप ने संभाला कार्यभार प्रतापगढ़ में फिर दो वकीलों पर हमला, गंभीर घायल, इलाहाबाद रिफर
गौतम बुद्ध के जीवन से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए: जयदेव शास्त्री कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
हरिहरपुर को हेरिटेज प्लेस बनाया जाएगा: नवनीत सहगल आइसा चलायेगा भगतसिंह व अम्बेडकर संदेश यात्रा
यूपी के 29 जिलों के डीएम बदले, दो नए कमिश्नर, 67 तबादले आग से आधा दर्जन परिवार की गृहस्थी जलकर राख
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश मंजूर मुलायम सिंह की पुत्रवधु अपर्णा भी राजनीति में, कैंट से लड़ेंगी चुनाव
रामपुर में आजम समर्थकों ने फूंके राज्यपाल के पुतले भाजपा ने की आजम को मंत्रिमण्डल से बर्खास्त करने की मांग
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन के आसार, केबिनेट की सिफारिश आजम के बचाव में उतरी सपा, राज्यपाल पर ही जड़े तमान आरोप
सपा सरकार से जनता का इकबाल खत्म-मौर्य लखनऊःपत्रकारपुरम् सब्जी मण्डी में भीषण आग, 156 दुकानें जलकर राख
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सिविल जज संदिग्ध दशा में दिव्यांग ने लगाई फांसी, मौत
महोबाः छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिंदा जलाने की कोशिश रिज्यूम आज की जरूरत, सीवी जीवन का पाठ्यक्रमः राजुल जैन
दिल्ली में डाक्टर को पीट-पीट कर मार डाला नियमानुसार रोका गया विधेयकः राज्यपाल

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET