U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
हरिद्वार सम्मेलन में बसपा ने दिखाया पत्रकारों को बाहर का रास्ता
Tags: BSP state convention Haridwar
Publised on : 2011:05:22    Time 23:55                    Update on  2011:05:23     Time 08:40


Haridwar, हरिद्वार, 22 मई। (उप्रससे)। बहुजन समाज पार्टी के एक दिवसीय राय सम्मेलन में आज पत्रकारों को कार्यकर्ताओं की नाराजगी के चलते नेताओं ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। कार्यकर्ता मीडिया के लोगों की सम्मेलन में मौजूदगी के चलते अपनी नेता को ठीक से देख नही ंपा रहे थे। इसलिए उन्होंने कैमरामैन तथा पत्रकारों की वहां मौजूदगी पर आपत्ति की। इस आपत्ति को नेताओं ने स्वीकार करके पत्रकारों से आग्रह कर लिया कि यह पार्टी का आंतरिक सम्मेलन है मीडिया कवरेज के लिए नहीं है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार आज प्रात: ऋषिकुल में बहुजन समाज पार्टी का राय सम्मेलन आरंभ हुआ तो वहां बड़ी संख्या में कवरेज के लिए मीडिया के लोग पहुंच गए। क्योंकि सम्मेलन में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती को बतौर मुख्य अतिथि रहना था। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जब सम्मेलन शुरु हुआ तो मीडिया के लोग मंच के सामने जम गए। क्योकि उनके लिए अलग से कोई प्लेटफार्म या कवरेज के लिए स्थान नियत नहीं किया था। मंच के सामने मीडिया और कैमरामैनों के खड़े होने पर सामने बैठे कार्यकर्ता आपत्ति करने लगे कि मीडिया के लोग हट जाएं। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने मीडिया के लोगों के ऊपर पानी की खाली बोतलें भी फ ेंकीं। यह माजरा जब उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम अचल राजभर ने देखा तो उन्होंने तत्काल मीडिया के लोगों से आग्रह कर लिया कि यह सम्मेलन सार्वजनिक नहीं है केवल पार्टी का आंतरिक कार्यक्रम है। इसलिए इसकी कवरेज की आवश्यकता नहीं है। इस आग्रह पर सभी मीडियाकर्मी सम्मेलन स्थल से चले गए। एजेंसी ने खबर दी है कि उक्त सम्मेलन में मुख्यमंत्री और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती को स्मृति चिन्ह, स्वर्ण मुकुट तथा हाथी का चिन्ह भेंट किया गया।
लखनऊ से उत्तर प्रदेश समाचार सेवा के अनुसार बहुजन समाज पार्टी ने हरिद्वार में आयोजित बसपा के राय सम्मेलन का समाचार जारी किया है। इस समाचार की विज्ञप्ति पार्टी कार्यालय द्वारा चित्र सहित जारी की गई है। बसपा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने उक्त सम्मेलन में कहा कि पार्टी उत्तराखण्ड की सभी सीटों पर आगामी विधान सभा चुनाव लडेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां की जनता को समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए बसपा को सत्ता में लाना जरूरी है।



Comments on this News & Article: upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET