U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 

  मुजफ्फरनगर के गांव में फायरिंग, साम्प्रदायिक तनाव
Tags: Firing after communal clash in Muzaffarnagar, Nai Mandi, Village Kukda
Publised on : 01 May 2014  Time 22:40
 

मुजफ्फरनगर। दो सम्प्रदायों के बच्चों के बीच स्कूल में हुए मामूली विवाद ने साम्प्र्दायिक संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों सम्प्रदायों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। गांव में साम्प्रदायिक तनाव के मद्देनजर पीएसी तैनात कर दी गई है। उधर दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनसार थाना कोतवाली नई मण्डी के गांव कूकडा में गुरुवार को स्कूल में बाल्मीकि जाति के बच्चे का दूसरे सम्प्रदाय के बच्चे से मामूली विवाद हो गया। इस विवाद की जानकारी जब उनके परिजनों को हुई तो वे आमने सामने हो गए। इसी विवाद में बाल्मीकि समाज के कुछ युवक जब दूसरे सम्प्रदाय के लोगों के मोहल्ले से निकल रहे थे तो उनकी पिटाई कर दी गई। इस पर भड़के बाल्मीकि लोग भी सामने आ गए और उन्हें भी मारपीट शुरु कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गोलियां चलने लगीं। फायरिंग और पथराव से पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। विवाद और संघर्ष की सूचना जब पुलिस को मिली तो आनन फानन में तीन थानों की फोर्स गांव पहुंच गई। सीओ सिटी संजीव वाजपेयी और सीओ नई मण्डी योगेन्द्र सिंह ने मामले को काबू में किया। पुलिस ने कईलोगों को हिरासत में ले लिया है गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। गांव में अभी साम्प्रदायिक तनाव बना हुआ है।

नतीजों से पहले मोदी पर चढा है सत्ता का खुमार  
मुलायम की सभाओं पर पाबंदी लगेः बसपा मुलायम सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीः एलके वाजपेयी
चोर समझ विक्षिप्त महिला को पीट पीट कर मार डाला Robertsganj: वेबफा पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
Baghpat :गुड व्यापारी को गोली मारकर तीन लाख लूटे Orai:पुत्री की हत्या कर सिपाही ने की खुदकुशी, पत्नी घायल
मुलायम को पागलखाने भेजने की जरुरतः मायावती चीन की वजह से पंडित नेहरू की मौत हुई थी मुलायम
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा
मुख्तार परिवार के सामने गिड़गिड़ाए कांग्रेस नेता यादव हैं रामदेव, इसलिए कार्रवाई नहीं हुईः मायावती
गांव लौटने को तैयार नहीं शामली के दंगा पीडित शामली हिंसा का एक और आरोपी गिरफ्तार
BJP के समर्थन पर Muslim women से Gange rape वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार गोयल का निधन

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET