U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 

  Robertsganj: वेबफा पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
Tags: UP, Sonbhadra, Robertsganj
Publised on : 01 May 2014  Time 16:20
 

सोनभद्र। जिले के थाना राबर्ट्सगंज क्षेत्र में बुधवार की रात एक युवक ने वेबफा पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। इसके साथ ही उसने पत्नी से बात कर रहे एक अन्य युवक को भी काट डाला। पुलिस ने हत्याभियुक्त पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार ग्राम सलाईया निवासी शंकर उर्फ बबलू ने अपनी पत्नी रीता उम्र 32 वर्ष तथा एक युवक संजय उम्र 20 वर्ष पर कुल्हाडी से उस समय हमला कर दिया जब दोनों बातचीत कर रहे थे। हमले में रीता और संजय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शंकर की पत्नी रीता जोकि दो बच्चों की मां है, उसने डेढ महीने पहले ऊंचडीह निवासी राममूर्ति उम्र 45 साल से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस मामले में राममूर्ति का बेटा संजय गवाह बना था। किन्तु चार दिन पहले रीता फिर से शंकर के घर आकर रहने लगी। बीती रात संजय उसके घर आया और रीता से कुछ बात करने लगा। इसी दौरान शंकर भी आ गया। दोनों को बातचीत करते देख वह आग बबूला हो गया और कुल्हाडी से उस पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शंकर को गिरफ्तार करके हमले में प्रयुक्त कुल्हाडी बरामद कर ली है।          

मुलायम को पागलखाने भेजने की जरुरतः मायावती चीन की वजह से पंडित नेहरू की मौत हुई थी मुलायम
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा
मुख्तार परिवार के सामने गिड़गिड़ाए कांग्रेस नेता यादव हैं रामदेव, इसलिए कार्रवाई नहीं हुईः मायावती
गांव लौटने को तैयार नहीं शामली के दंगा पीडित शामली हिंसा का एक और आरोपी गिरफ्तार
BJP के समर्थन पर Muslim women से Gange rape वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार गोयल का निधन

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET