U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 

  कांग्रेस की गलत नीतियों से देश पिछड़ाः अखिलेश यादव
Tags: Behraich, Akhilesh Yadav
Publised on : 02 May 2014  Time 16:53
 

बहराइच। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने शुक्रवार को बहराइच में कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी की गलत नीतियों के कारण देश काफी पिछड़ गया। इस पार्टी की ही देन है कि आजादी के बाद आज तक समुचित विकास नहीं हो पाया। जहां तक बेरोजगारी व महंगाई का प्रश्न है वह भी इस पार्टी के अनुचित नीतियों के कारण ही है। कहा कि यूपी में सपा सबसे अधिक सीटें जीतेगी।
श्री अखिलेश ने अपने भाषण में भाजपा व बसपा पर भी जमकर बरसे। कहा कि बीजेपी के लोग बहुत चालू हैं। कल्पना करिये जो मूर्ति को दूध पिला सकता है वह कितना चालू होगा। गुजरात के विकास माॅडल को नकारते हुए कहा कि कोई विकास नाम की चीज नहीं है। यह सरकार किसानों का ऋण मुक्त तक नहीं कर पायी। कहा कि सपा सरकार ने दो सालों में बहुत विकास किया है।
श्री सिंह ने भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप मढ़ा और कहा कि यह पार्टी भाईचारे की दुश्मन है। भाजपा के लैपटाप बांटने को झुनझुना बताने पर कहा कि सपा सरकार ने लैपटाॅप के द्वारा गैरबिरादरी को पाटने का काम किया है। इस योजना से गरीब छात्र-छात्रों की बीच बने डर को समाप्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रचार में आगे है और सपा विकास में आगे है। कहा कि चुनाव के बाद विकास के कार्य में और तेजी आयेगी। कहा कि अभी तो गरीब माताएं और बहनों को दो साड़ियां भी देनी है। उन्होंनें गरीब माताओं से साड़ी देने का बयान देकर आचार संहिता उल्लंघन करने से भी परहेज नहीं किया।
सपा नेता अपने पिता तथा पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के मायावती के मामले में दिये गये बयान का बचाव करते हुए कहा कि बुजुर्गाे की बहन है तो हमारी बुआ हुयीं। बुआ का मैंने जितना सम्मान दिया उतना किसी ने नहीं दिया। बुआ की मूर्ति मैंने तुरन्त लगवायी। इसके साथ ही मायावती सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने राजस्व का धन बर्बाद किया। स्मारकों व मूर्तियों में करोड़ो धन बर्बाद किया।

Shamli riots: कुर्की को गई पुलिस पर फायरिंग वेतन वृद्धि की मांग पर हंगामा, एक्जाम के वायकाट की चेतावनी
नतीजों से पहले मोदी पर चढा है सत्ता का खुमार मुजफ्फरनगर के गांव में फायरिंग, साम्प्रदायिक तनाव
मुलायम की सभाओं पर पाबंदी लगेः बसपा मुलायम सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीः एलके वाजपेयी
चोर समझ विक्षिप्त महिला को पीट पीट कर मार डाला Robertsganj: वेबफा पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
Baghpat :गुड व्यापारी को गोली मारकर तीन लाख लूटे Orai:पुत्री की हत्या कर सिपाही ने की खुदकुशी, पत्नी घायल
मुलायम को पागलखाने भेजने की जरुरतः मायावती चीन की वजह से पंडित नेहरू की मौत हुई थी मुलायम
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा
मुख्तार परिवार के सामने गिड़गिड़ाए कांग्रेस नेता यादव हैं रामदेव, इसलिए कार्रवाई नहीं हुईः मायावती
गांव लौटने को तैयार नहीं शामली के दंगा पीडित शामली हिंसा का एक और आरोपी गिरफ्तार

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET