U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 

  दस साल में 37 हजार किसानों की आत्महत्याःमुलायम सिंह
Tags: Behraich, Mulayam Singh Yadav
Publised on : 02 May 2014  Time 19:13
 

बहराइच।इस बार न मोदी का बहुमत आ रहा है और न कांग्रेस का बहुमत आ रहा है तीसरा मोर्चा सबसे बड़ा दल बन कर आ रहा है। 20 साल से दिल्ली में मिली जुली सरकारे बनी हैं इस बार भी तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा।
उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच के गेंदघर मैदान में सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस, बसपा व भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मोदी पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में 2001 से 2010 तक 37 हजार किसानों ने आत्म हत्या की। गुजरात में खाद, पेट्रोल, डीजल सबसे मंहगा है। 17 जिलो में पानी की गम्भीर समस्या है,साढे आठ लाख लोग बेरोजगार हैं। अगर गुजरात की जमीन पर जाकर देखा जाय तो 20 लाख से अधिक लोग बेरोजगार हैं, 50 हजार महिलाएं उत्पीडन की शिकार हैं।प्रधान मंत्री मनमोहन सिहं पर व्यंग करते हुए कहा कि ग्रेट अकबर पड़ा लिखा नहीं था लेकिन इतना बेहतरीन शासन चलाया.....जबकि हमारे प्रधानमंत्री अर्थ शास्त्री है लेकिन 28 रूपये में भोजन देने की बात करते हैं 28 रूपये में नाश्ता भी नहीं किया जा सकता। हम इसकी निंदा करते हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब तक हम रक्षा मंत्री थे तब तक विदेशी ताकतें या चायना आँख भी नहीं दिखा सकता था वहीं इस सरकार में चायना भारत की जमीन पर कैम्प लगा रही है, देश की सीमाओं पर कांग्रेसी और बीजेपी सरकारों ने खतरा पैदा किया है।मुलायम सिंह ने मंच से कई घोषणाएं भी कर दी उन्होंने कहा कि अगर मेरी सरकार बनी तो जिन वकीलों की दुर्घटना में मौत होती है उन्हें 5 लाख व 5 हजार रूपये प्रति माह दिया जायेगा और जिन सरकारी कर्म चारी का 58 साल में रिटायर्मेंट होता है उसको बढ़ा कर 65 वर्ष कर दिया जायेगा।

Shamli riots: कुर्की को गई पुलिस पर फायरिंग वेतन वृद्धि की मांग पर हंगामा, एक्जाम के वायकाट की चेतावनी
नतीजों से पहले मोदी पर चढा है सत्ता का खुमार मुजफ्फरनगर के गांव में फायरिंग, साम्प्रदायिक तनाव
मुलायम की सभाओं पर पाबंदी लगेः बसपा मुलायम सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीः एलके वाजपेयी
चोर समझ विक्षिप्त महिला को पीट पीट कर मार डाला Robertsganj: वेबफा पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
Baghpat :गुड व्यापारी को गोली मारकर तीन लाख लूटे Orai:पुत्री की हत्या कर सिपाही ने की खुदकुशी, पत्नी घायल
मुलायम को पागलखाने भेजने की जरुरतः मायावती चीन की वजह से पंडित नेहरू की मौत हुई थी मुलायम
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा
मुख्तार परिवार के सामने गिड़गिड़ाए कांग्रेस नेता यादव हैं रामदेव, इसलिए कार्रवाई नहीं हुईः मायावती
गांव लौटने को तैयार नहीं शामली के दंगा पीडित शामली हिंसा का एक और आरोपी गिरफ्तार

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET