लखनऊ।
राजधानी के इन्दिरा नगर में मंगलवार की
रात बेखोफ लुटेरों ने एक महिला को गोली
मारकर उसके गले से चेन लूट ली। इलाके के
लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की
किन्तु वह गोली चलाते हुए फरार हो गए। मौके
पर पहुंचे एसएसपी प्रवीण कुमार ने छानबीन
की किन्तु बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा
है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर नौ निवासी
रिटायर्ड इंजीनियर महेश कुमार की पत्नी
मीनाक्षी बीती रात करीब दस बजे अपने घर का
दरवाजा खोलकर अन्दर घुस रही थीं। इसी
दौरान दो बदमाश पीछे से आ गए और उनके
गले से चेन खींचने लगे। महिला ने साहस
दिखाते हुए एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया। इस
पर बदमाश ने गोली चला दी, गोली उनके बगल
से निकल गई। इसी दौरान बदमाश ने दो और
गोलियां दाग दीं, जिससे महिला गंभीर रूप
से घायल हो गई। महिला को घायल कर बदमाशों
ने उनके गले से चेन छीनीं और भाग गए। इसी
दौरान आसपास के लोग भी बाहर निकल आये।
उन्होंने बदमाशों को पकड़नेकी कोशिश की
किन्तु बदमाश मोटर साइकिल से फरार हो गए। |