|
प्रतापगढ़,08मई। जनपद के आसपुर देवसरा थाना
क्षेत्र में घर के अन्दर सो रही सास, बहू
पर तेजाब फेंक दिया। शोर सुनकर जागे
पिता-पुत्र भी हमलावर टूट पड़े और दोनों की
पिटाई कर भाग निकले। झुलसी सास, बहू को
जिला अस्पताल लाया गया, स्थिति गंभीर होने
पर उन्हें यहां से इलाहाबाद रेफर कर दिया
गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामगंज बाजार
निवासी रमेश कुमार कैटरिंग का काम करता
है। बुधवार को वह लगन में गया था। घर पर
उसकी पत्नी सुमन (18), मां फूला देवी
(50), पिता मनीराम, भाई दिनेश आदि सो रहे
थे। गर्मी के कारण दरवाजा खुला था। रात
लगभग दो बजे दर्जन भर लोगों ने घर में धावा
बोल दिया। घर में घुसे हमलावरों ने सुमन,
फूला पर तेजाब फेंक दिया। दोनों चीखीं तो
मनीराम, दिनेश जाग गए। इन्होंने हमलावरों
को पकड़ने का प्रयास किया तो उनकी पिटाई कर
दी। शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। फौरन
सुमन, फूला को सीएचसी अमरगढ़ ले जाया गया,
वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल
रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से
इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। वहां एसआरएन
में दोनों का इलाज चल रहा है। एसओ
प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की
जानकारी मिली है। दोनों का इलाहाबाद इलाज
चल रहा है। |