U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 
  मानव रहित क्रासिंग पर ट्रेन-जीप एक्सीडेंट, 13 की मौत
Tags: TRAIN JEEP ACCIDENT
Publised on : 09 May 2014  Time 13:44
 

महाराजगंज। जिले के मानव रहित फाटक पर बीती रात बारातियों से भरी जीप में पैसेन्जर ट्रेन ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही 13 बारातियों की मौत हो गई तथा 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार बीती रात करीब एक बजे कोठीभार थाना क्षेत्र के होरिलापुर गांव निवासी रामजतन के बेटे की बारात में शामिल होने के लिए मार्शल जीप में बैठककर लोग कुशीनगर जनपद के गांव मैलानगरी गए थे। शादी के बाद वे लोग अपने घरों को लौट रहे थे। होरिलापुर गांव से करीब दो किमी पहले बन्नी गांव के पास स्थित मानवरहित फाटक पार करने करते समय गोरखपुर से नरकटियागंज जा रही पैसेंजर ट्रेन ने टक्कर मार दी। पूरी रफ्तार में जा रही ट्रेन की टक्कर से मार्शल के परखचे उड़ गए और उसमें सवार 16 बारातियों में 13 की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोठीभार और घुघली पुलिस, 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ट्रेन के इंजन में फंसे मार्शल को पुलिस कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक से निकाला। इस दौरान डेढ़ घंटे ट्रेन रुकी रही।

Girl friend से छेड़छाड़ की विरोध किया तो चाकू मारा देश को देंगे मजबूत सरकारः नरेन्द्र मोदी
लखनऊ के वाटर पार्क में छात्रा से छेड़छाड़, हमला यूपी में बूथ कैप्चरिंग रोकने में आयोग नाकामः मोदी
Leaders की love story एण्ड social media का आइना ओएसडी ने छोड़ा साथ live-in-relationship में आय तिवारी
रुद्रप्रयागः आज खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट रामदेव योग से अब शादी, हनीमून और मैरीज बयूरो का....
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET