U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 
  RSS प्रमुख मोहन भागवत से मिले नरेन्द्र मोदी, रणनीति पर चर्चा
Tags: Dr Mohan Bhagvat, Sardanghchalak
Publised on : 10 May 2014  Time 23:19
 

नई दिल्ली।  भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार खत्म करने के बाद आज दिल्ली पहुंच कर संघ परिवार के मुखिया मोहन भागवत से मुलाकात की। संघ सूत्रों के अनुसार इस मुलाकात के दौरान मोदी ने संघ प्रमुख से चुनाव के बाद की रणनीति और सरकार बनाने की योजना पर चर्चा की। 
नरेंद्र मोदी आज रात झंडेवालान स्थित संघ कार्यालय पहुंचे। वहां वह संघ परिवार के मुखिया मोहन भागवत के पास करीब दो घंटे रहे। इस मुलाकात के दौरान वहां भैयाजी जोशी व सुरेश सोनी समेत संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के समाप्त होते ही मोदी देर शाम नई दिल्ली पहुंचे। बताया जाता है कि वह सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने गए। इसके बाद वह भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मिलने उनके आवास पर गये। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह आज मोदी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने वाराणसी में थे। शाम को वह भी दिल्ली पहुंच गये थे। बताया जाता है कि राजनाथ से मिलकर मोदी ने वाराणसी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। सोमवार को वाराणसी में मतदान होना है और नरेंद्र मोदी वहां से पार्टी के उम्मीदवार हैं। 

Girl friend से छेड़छाड़ की विरोध किया तो चाकू मारा देश को देंगे मजबूत सरकारः नरेन्द्र मोदी
लखनऊ के वाटर पार्क में छात्रा से छेड़छाड़, हमला यूपी में बूथ कैप्चरिंग रोकने में आयोग नाकामः मोदी
Leaders की love story एण्ड social media का आइना ओएसडी ने छोड़ा साथ live-in-relationship में आय तिवारी
रुद्रप्रयागः आज खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट रामदेव योग से अब शादी, हनीमून और मैरीज बयूरो का....
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET