U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 
  सहपाठी युवकों ने छात्रा से रेप कर जिंदा जलाया
Tags: Khargon, MP, rape, burn B.Farama student
Publised on : 11 May 2014  Time 18:13
 

खरगौन (मप्र)। बी फार्मा की एक छात्रा को उसके ही सहपाठियों ने रेप करने के बाद जिंदा जला दिया। छात्रा की चीखपुकार सुनकर आये पडोसियों ने भाग रहे छात्रों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। छात्रा के साथ बलात्कार की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में हो गई है।

पुलिस के अनुसार ‘‘बी फार्मा की 23 वर्षीय छात्रा  के घर ओझरा गांव में उसे अकेला पाकर कल उसके तीन सहपाठी छात्र घुसे और उसके साथ ज्यादती करने लगे। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने कल दोपहर लग 12.30 बजे उस पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया था’’। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों द्वारा पीडिता को समीप के कसरावद के शासकीय अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे गंभी हालत में उपचार हेतु इंदौर भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान उसका आज सुबह निधन हो गया है। लड़की के मृत्युपूर्व बयान मजिस्ट्रेट द्वारा दर्ज कर सीलबंद लिफाफे में बंद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी छात्रों अक्षय जोशी, अंकित राठौर और विशाल चौहान को कल ही गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की बोरवां में एक फार्मास्युटिकल कॉलेज में बी फार्मा की अंतिम वर्ष की छात्रा थीं और घटना के समय वह घर में अकेली थी। घटना के वक्त उसके माता-पिता और भा एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर गए हुए थे।

आरोपी इस बात का फायदा उठाकर मकान में पीछे के दरवाजे से अंदर घुसे और लडकी से ज्यादती करने लगे। जब उसने उनकी इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। छात्रा की चिल्लाने की आवाज सुनकर और धुंआ निकलते देखकर उसके चाचा उसे बचाने गए और पीडिता पर लगे आग को बुझाने लगे, लेकिन तब तक वह बहुत ज्यादा जल चुकी थीं। उधर इंदौर में हुए पोस्टमार्टम में लड़की के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है।

Girl friend से छेड़छाड़ की विरोध किया तो चाकू मारा देश को देंगे मजबूत सरकारः नरेन्द्र मोदी
लखनऊ के वाटर पार्क में छात्रा से छेड़छाड़, हमला यूपी में बूथ कैप्चरिंग रोकने में आयोग नाकामः मोदी
Leaders की love story एण्ड social media का आइना ओएसडी ने छोड़ा साथ live-in-relationship में आय तिवारी
रुद्रप्रयागः आज खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट रामदेव योग से अब शादी, हनीमून और मैरीज बयूरो का....
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET