U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 
  हरदोई में कार पलटकर खाई में गिरी कार, पांच की मौत
Tags: Hardoi Car accident
Publised on : 11 May 2014  Time 18:09
 

लखनऊ। हरदोई जिले के पाली क्षेत्र में अनियंत्रित कार के सड़क के किनारे खाई में पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। कार सवार पाली कस्बे से शाहाबाद के गढिया गांव में उर्स देखने जा रहे थे। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाली कस्बे के मुहल्ला सेखसराय निवासी मुकीम (20), आरिफ (19), शाहीन (22) गुजरात में काम करते थे। इन दिनों वह पाली आए थे। उनके साथ गुजरात के पालनपुर जिले के जहाना निवासी गुलाम रसूल (30) पुत्र उमर भी आया था। रात को सभी कार से शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गढिघ्या गाव में उर्स देखने जा रहे थे। कार पर पाली कस्बे के ही मुहल्ला मलिकाना निवासी शमीम (32) सहित तीन अन्य लोग भी सवार थे। शनिवार की देर रात पाली शाहाबाद मार्ग पर दरियापुर के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। कार की गति काफी अधिक थी। कार सवार उसके नीचे दब गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तो फोर्स पहुंचा और सभी को बाहर निकाला। इसमें मुकीम, आरिफ और शाहीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुलाम, शमीम ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस हादसे का बाद परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पाचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

Girl friend से छेड़छाड़ की विरोध किया तो चाकू मारा देश को देंगे मजबूत सरकारः नरेन्द्र मोदी
लखनऊ के वाटर पार्क में छात्रा से छेड़छाड़, हमला यूपी में बूथ कैप्चरिंग रोकने में आयोग नाकामः मोदी
Leaders की love story एण्ड social media का आइना ओएसडी ने छोड़ा साथ live-in-relationship में आय तिवारी
रुद्रप्रयागः आज खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट रामदेव योग से अब शादी, हनीमून और मैरीज बयूरो का....
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET