|
लखनऊ।
भाजपा से प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी
नरेन्द्र मोदी पर अपने ट्वीटर खाते पर
विवादित टिप्पणी लिखने के मामले में
राजधानी पुलिस ने बुधवार को कांग्रेसी नेता
के नज़दीकी रिश्तेदार को गुड़गांव से
गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विवादित
टिप्पणी लिखने वाले अम्बरीश मिश्रा के
खिलाफ मंगलवार रात लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली
में आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा
दर्ज करने के बाद बुधवार को गुड़गांव पहुंची
हजरतगंज पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।इस
मामले में बताया जा रहा है कि अम्बरीश ने
नरेन्द्र मोदी पर अपने ट्वीटर खाते पर
विवादित टिप्पणी लिखी थी, जिसकी शिकायत
पुलिस को की गई थी। पुलिस ने इस मामले में
अम्बरीश के खिलाफ धारा 504, 153(क) व
56(क) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
अम्बरीश एक कांग्रेसी नेता के बेहद करीबी
रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
|