U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  नारायण दत्त तिवारी ने उज्जवला शर्मा से विवाह किया
Web Title: Now ND Tiwari is married with Ujjawala Sharma
Tags: Narayan Dutt Tiwari senior Congress leader U.P. and Uttarakhand
Publised on : 15 May 2014  Time 13:51
 

NARAYAN DATT TIWARI (ND Tiwari) Married with Ujjawala Sharma on 14th of May 2014 at Lucknow residence

लखनऊ। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी एक बार फिर से विवाह बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने उज्जवला शर्मा से बुधवार को विधिवत् विवाह कर लिया है। श्री तिवारी ने राजधानी के माल एवेन्यू स्थित सरकारी आवास में पूरे विधि विधान से विवाह किया। इस अवसर पर उनके करीबी लोग मौजूद थे। विवाह की घोषणा वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और उनकी नव विवाहिता पत्नी उज्जवला शर्मा ने गुरुवार को दोपहर मीडिया के सामने की। श्री तिवारी गत एक सप्ताह से उज्जवला शर्मा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

ज्ञातव्य है कि उज्जवला शर्मा दिल्ली हाई कोर्ट से पितृत्व विवाद में रोहित शेखर के पक्ष में फैसला आने के बाद से ही तिवारी के साथ रहने के लिए दबाव बना रही थीं। बाद में तिवारी ने उन्हें साथ रहने की अनुमति दे दी थी। श्री तिवारी की पहली पत्नी डा सुशीला तिवारी थीं जिनका दो दशक पहले ही निधन हो चुका है। सुशीला तिवारी प्रख्यात चिकित्सक थीं। उनकी स्मृति में तिवारी ने हल्द्वानी में राजकीय चिकित्सालय की स्थापना भी कराई थी।

ओएसडी ने छोड़ा साथ, live-in-relationship में आये एनडी तिवारी Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET