U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मेरठ में मूर्ति तोड़ने से फिर तनाव, जाम लगाया
Tags: Idoles broken in  Meerut
Publised on : 17 May 2014  Time 20:05

 

 

मेरठ। जिले के देहात क्षेत्र के मिठेपुर गांव में मंदिर की मूर्ति तोड़ने से बवाल हो गया। गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया। एसडीएम और सीओ ने गांव में पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। लेकिन अभी तक तनाव बना हुआ है।
थाना इंचैली क्षेत्र के गांव मिठेपुर में शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने मंदिर में स्थित राधा-कृष्ण की मूर्ति तोड़ दी। इतना ही नहीं कपड़ों को उतारकर सड़क पर फेंक दिया। शनिवार सुबह लोगों ने इसे देखा तो आक्रोश फैल गया और सैकड़ों लोगों ने आड़ी-तिरछी भैंसा-बुग्गी लाकर लावड़-मेरठ रोड जाम कर दिया। लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया है। एसडीएम मनीष कुमार, सीओ अब्दुल कादिर और इंस्पेक्टर इंचैली हंसराज भदौरिया पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और लोगों को समझाया-बुझाया। मामले को लेकर गांववालों के बीच अधिकारियों की मौजूदगी में मंदिर परिसर में ही पंचायत हुई। प्रशासन ने असामाजिक तत्वों की पहचान कर गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। गांववालों ने फिर से मूर्ति स्थापित किए जाने की मांग की है। इसके बाद गांव वालों ने जाम खोल दिया।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET