U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  यूपी भाजपाःऔर तय हो गया 350 विधायकों का लक्ष्य
Tags: Now BJP set mission- 2017 for U.P.
Publised on : 19 May 2014  Time 17:53

 

 

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में भारी सफलता मिलने से उत्साहित भाजपा ने अगले विधान सभा चुनाव का लक्ष्य तय करने में देरी नहीं की। पार्टी ने विधान सभा के 2017 के चुनाव के लिए भी लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। पार्टी ने अब विधान सभा में 350 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। इसकी घोषणा सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मींकांत वाजपेयी ने की।

दरअसल पार्टी प्रदेश में 71 सीटें के बाद अति उत्साह में है। इसलिए पार्टी को अब लगने लगा है कि केन्द्र में सरकार बनने के बाद यूपी में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी। इसके लिए अभी से तैयारी शुरु कर दी जाए। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के तीन दिन बाद ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वाजपेयी ने मिशन 2017 की घोषणा कर दी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अब अगला लक्ष्य मिशन 2017 है और इसके योजनाबद्ध ढंग से तैयारी शुरू की जाएगी। सपा के जनविरोधी कार्यो और अराजकता का मुद्दा बनाया जाएगा।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET