U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  बदमाशों ने व्यापमरी से एक लाख रूपए लूटे
Tags: Meerut
Publised on : 25 May 2014  Time 19:30

 

 

मेरठ। अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। रविवार को बेखौफ बदमाशों ने जानी-सिवालखास मार्ग पर साबुन के थोक व्यापारी से तमंचा दिखाकर एक लाख रुपए लूट लिए। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी आनंद प्रकाश पुत्र प्रेमप्रकाश गुप्ता का साबुन का थोक का व्यवसाय है। आनंद प्रकाश रविवार की सुबह सिवालखास से अपनी पेमेंट लेकर वापस घर लौट रहा था। सुबह करीब दस बजे अपने स्कूटर से वह जानी सिवालखास मार्ग पर शराब के ठेके के पास पहुंचा। वहां पहले से खड़े चार अज्ञात बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर कर रोक लिया। जैसे ही उसने स्कूटर रोका बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और उसके पास मौजूद एक लाख रुपए लूट लिए। लूट के बाद बदमाश उसका स्कूटर भी लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित किसी तरह जानी थाना पहुंचा और अपने लूटे जाने की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET