U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  बरेली में बस दुर्घटनाग्रस्तः 12 की मौत, 50 घायल
Tags: Bareilly, Fatehganj Poorvi, Bus accident
Publised on : 28 May 2014  Time 22:50

 

 

बरेली। मजदूरों को लेकर बहराइच से दिल्ली जा रही एक निजी बस के फतेहगंज पूर्वी के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोगों को मौत हो गई तथा 50 से अधिक घायल हो गए। बस  अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और बाद में एक खड्ड में पलट गई। बस में करीब 110 लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार बहराइच के एक निजी ट्रेवल्स की बस मजदूरों को लेकर दिल्ली जा रही थी। बस में क्षमता से अधिक यात्री थे। कुछ लोग बस की छत पर भी बैठे थे। अधिकांश लोग कैसरगंज क्षेत्र के निवासी थे। बुधवार की तड़के करीब तीन बजे बस फतेहगंज पूर्वी के पास एक खड़्ड के कारण असंतुलित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। बस पेड़ से टकराने केबाद पलट गई। बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आस पास के भट्टों पर काम कर रहे मजदूर दौड़ कर आ गए। मजदूरों ने बस में फंसे लोगों को जेसीबी लाकर निकाला। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को अस्पताल भेजा।

दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 लोगों ने अस्पताल पहुंचते पहुंचते दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधऱ इस बस हादसे की जांच बहराइच जिला प्रशासन ने शुरु कर दी है। बस दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच पांच लाख रूपये देने की घोषणा की गई है।

बस दुर्घटना में मृतकों की सूची

1- अब्दुलरहमान 19 वर्ष, प्यारेपुर, केसरगंज
2- असद, 17 वर्ष, निंदीपुर, केसरगंज
3- आरिफ, निंदीपुर, केसरगंज
4- बेचन, 47 वर्ष, बड़ौली, केसरगंज (जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर)
5- राजेश यादव, 30 वर्ष, इंद्रानगर, लखनऊ (जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर)
6- भुर्रे उर्फ समीर मौजा प्यारेपुर, बहराइच
7- सिराज खां पुत्र अकबर, 30 वर्ष केसरगंज
8- मुनीर अहमद, 47 वर्ष निंदीपुर केसरगंज
9- अयान अजमल, 14 साल पुत्र अजमत अली, ईशानपुर केसरगंज
10- इशाक 35 वर्ष, जासपुर केसरगंज

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET