U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

बलिया में पीएम ने किया उज्ज्वला योजना का शुभारम्भ
तीन साल में मिलेंगे पांच करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शनः मोदी
PM Narendra Modi in Balia UP, Free Gas conection distribute, Ujjvala Yojna Launch
उ. प्र. समाचार सेवा
Publised on : 01 May 2016,  Last updated Time 13:06
Narendra Modiबलिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन योजना उज्ज्वला का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने गरीब महिलाओं को कनेक्शन वितरित किये। उन्होंने कहा कि अब गैस सब्सिडी का पैसा गरीबों के घर में जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह उन करोड़ों लोगो को नमन करते हैं जिन्होंने दिल से निकली एक आवाज पर सब्सिडी छोड़ दी। पीएम ने कहा कि अगले तीन साल में पांच करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किये जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में पिछले 60 साल में मात्र 13 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिये गए, जबकि हमने एक साल 3 करोड़ लोगों को कनेक्शन बांटे। इस मौके पर श्रमिकों के हित की योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने न्यूनतम बोनस साढे तीन हजार से बढाकर सात हजार रुपये किया है। उन्होंने कहा कि गैस कनेक्शन की सब्सिडी अब महिलाओं के खाते में जाएगी।

मोदी ने कहा कि वह यहां चुनावी बिगुल बजाने नहीं आये हैं। चुनाव का बिगुल तो जनता बजाती है, मैं तो बलिया से गरीब की लड़ाई का बिगुल बजाने आया हूं।

Mahoba: मार्ग दुर्घटना में चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत रामूवालिया और वसीम बरेलवी समेत तीन विधान परिषद् में नामित

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET