U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

बांदा में भूख से मौत का मामलाः सीएम ने दी पांच लाख की सहायता
 उ. प्र. समाचार सेवा
Publised on : 04 May 2016,  Last updated Time 20:19
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बांदा में नत्थू की असामान्य परिस्थितियों में हुई मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और उनके आश्रितों के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र में सूखे से निपटने तथा इस क्षेत्र के गरीबों की मदद के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। इसके अन्तर्गत बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सात जिलों के 2 लाख 30 हजार अन्त्योदय परिवारों को हर महीने समाजवादी सूखा राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य सरकार द्वारा बुन्देलखण्ड क्षेत्र के पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 4 महीने तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरित किए जाने के निर्देश पूर्व में दिए जा चुके हैं।

हैण्डपम्पों के लिए 21.57 और वाटर टैंकरों के लिए 10 करोड़ रुपये जारी किए गए

प्रवक्ता ने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सात जिलों में पेयजल समस्या के तात्कालिक समाधान के लिए राज्य सरकार ने 3226 इण्डिया मार्क-2 हैण्डपम्पों की स्थापना के लिए 21.57 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है। इसके अलावा 440 वाटर टैंकर्स की खरीद के लिए भी 10 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।

अब यूपी में Bundelkhand के Mahoba आएगी Water train  
Azamgarh धर्म स्थल पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद Meerut संप्रेक्षण गृह में बवाल, पुलिस से भिड़े किशोर, पथराव
Banda: भूख से भूमिहीन दलित की मौत बैंक कर्ज में डूबे हमीरपुर के किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
शिकायत करने आए ग्रामीणों का एडीएम चेम्बर पर हमला बुद्घ शिक्षा संस्थान का धम्माचाई  अन्तरराष्ट्रीय अनुसंधान केन्द्र से करार
ब्रजघाट में दो हिस्सों में बंटीं पदमावत एक्सप्रेस बरेली में भट्टा मालिक के घर डकैती, गृहस्वामी को घायल किया
वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने ई रिक्शा बांटे बलिया में पीएम ने किया उज्ज्वला योजना का शुभारम

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET