U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Chitrakoot: लूटी रायफल वापस लेने गए तीन लोगों की हत्या
 उ. प्र. समाचार सेवा
Publised on : 09 May 2016,  Last updated Time 19:07
चित्रकूट/थाना पहाड़ी । थाना क्षेत्र में बीती रात लूटी रायफल वापस लेने गए तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उक्त रायफल बीते दिनों लूटी गई थी।
ग्राम ओदहा में विनोद पाण्डेय उम्र 45 वर्ष पुत्र बद्री प्रसाद हाल निवासी ग्राम नेहरा थाना पहाड़ी मूल निवासी महेवा घाट थाना कौशाम्बी जनपद कौशाम्बी, पप्पू यादव उर्फ रामराज यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम लोढ़वारा थाना कर्वी व हरि यादव उम्र 35 वर्ष पुत्र भदवा यादव निवासी ग्राम कलवारा थाना पहाड़ी को गौरी यादव गैंग के सक्रिय सदस्य रामगोपाल यादव पुत्र चुलगू यादव निवासी हर्रा थाना पहाड़ी द्वारा अपने साथियों के साथ गोली मारकर हत्या कर दी गयी ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 26-04-2016 को उक्त गैंग द्वारा अनुज शुक्ला पुत्र राज किशोर शुक्ला जो मृतक विनोद पाण्डेय के सगे रिश्तेदार हैं, की रायफल छीन ली गयी थी जिसके संबंध में थाना पहाड़ी पर मु0अ0सं0 124/16 धारा 394/307 भादवि का अभियोग पंजीकृत है । उक्त अभियोग में राम गोपाल यादव आदि प्रकाश में आये थे। उसी रायफल की वापसी हेतु वार्ता करने क लिये उपरोक्त मृतकगण ग्राम ओदहा में गये थे जहाॅ पर कहासुनी होने पर राम गोपाल यादव आदि द्वारा उक्त घटना कारित की गयी है ।
इस संबंध में थाना पहाड़ी पर मु0अ0सं0 131/16 धारा 147/148/149/ 302/34 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
प्रतापगढ : पीने का पानी लेने गए दो सगे भाई तालाब में डूबे सौभाग्य के साथ गृहस्थी चलाने का सहारा भी बनेगा सिन्दूर
सुप्रीम कोर्ट - हरीश रावत अब 10 मई को विश्वास मत हासिल करें पत्रकारों पर अविलंब फैसला ले प्रदेश सरकार
अब यूपी में Bundelkhand के Mahoba आएगी Water train बांदा में भूख से मौत का मामलाः सीएम ने दी पांच लाख की सहायता
Azamgarh धर्म स्थल पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद Meerut संप्रेक्षण गृह में बवाल, पुलिस से भिड़े किशोर, पथराव
Banda: भूख से भूमिहीन दलित की मौत बैंक कर्ज में डूबे हमीरपुर के किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET