U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

पत्रकार केडी शुक्ला और एन.यादव के परिजनों ने सीएम ने दी 20-20 की सहायता
दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को आवास पर बुलाकर भेंट किये सहायता राशि के चेक
 उ. प्र. समाचार सेवा
Publised on : 18 May 2016,  Last updated Time 20:23

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को यहां अपने सरकारी आवास पर दैनिक आज के पूर्व ब्यूरो चीफ स्व. एन. यादव की पत्नी श्रीमती लालमनी एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. के.डी. शुक्ला की पत्नी श्रीमती शोभना शुक्ला को आर्थिक मदद के रूप में 20-20 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर इनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसकी उपेक्षा कतई नहीं की जा सकती। यह भी सर्वविदित है कि तमाम विषम परिस्थितियों में मीडियाकर्मी अपने दायित्वों को पूरे उत्साह एवं निःस्वार्थ भाव से सम्पादित करने का प्रयास करते हैं, जिससे कभी-कभी उन्हें मानसिक एवं शारीरिक क्षति उठानी पड़ती है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल तथा मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET