U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

मिश्रिख में बुजुर्ग दम्पत्ति से सात लाख रूपये की लूट, पोती की शादी के लिए निकाले से बैंक से रुपये
Web Title: Two Robber looted seven lakh in Mishrik (Sitapur) 
Tags: SP Sitapur Saumitra Yadav, Ad SP Subhash Chandra Gangwar, Lucknow News, U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News
Publised on : 20 May 2016,  Last updated Time 23:21

सीतापुर। (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बाइक सवार लुटेरों ने बुर्जुग दम्पत्ति से सात लाख रूपये की नकदी लूट ली और फरार हो गये। पीडित दम्पत्ति ने अपनी पोती के विवाह हेतु सीतापुर स्टेट बैंक से सात लाख रूपये की नकदी निकाली थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव व अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र गंगवार ने पीडित के बयान दर्ज कर किये। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए सर्च टीमें लगा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संदना थाना क्षेत्र के ग्राम सरोसा निवासी रामसनेही शुक्ला पुत्र रामसेवक शुक्ला अपनी पत्नी शिवकली के साथ सीतापुर स्टेट बैंक आये हुए थे। जहां से दम्पत्ति ने अपनी पोती की शादी के लिए सात लाख रूपये की नकदी निकाली और सीतापुर से प्राइवेट बस पर सवार होकर मिश्रिख पहुंचे। मिश्रिख से वह अपने गांव सरोसा जाने के लिए बस स्टाप पहुंचे जहां पर पल्सर मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात लुटेरों ने शिवकली के हाथ से रूपये से बैग छीन लिया और फरार हो गये। पीडि़त दम्पत्ति ने अपने साथ हुई घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही एसपी व एएसपी ने जाकर पीडि़त के बयान दर्ज किये और घटना के खुलासे के लिए सर्च टीमों को रवाना कर दिया।
 

असम की जीत पर यूपी भाजपा में खुशी महाराजगंज में विस्फोट में दो की मृत्यु, तीन घायल
पत्रकार केडी शुक्ला और एन.यादव के परिजनों ने सीएम ने दी सहायता यूपी उप चुनाव में सपा की जीत
मैनपुरी में धू-धूकर जली लग्जरी गाड़ियां उत्तर प्रदेश भाजपा में क्षेत्रीय अध्यक्ष क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोनीत
अश्लील हरकत का विरोध किया तो प्रेमी युगल ने महिला को पीटा इंडिया टीवी संवाद में छाए टीएमयू मॉसकॉम के छात्र
भारत का हरेक धरती पुत्र इंनोवेटिव पांच हजार में कराया प्रधान ने दलित महिला की इज्जत का सौदा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET