U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

सपा नेता ने की डाक्टर से मारपीट,  गिरफ्तार
Web Title: Doctor attacked by Samajvadi Party leader in Sitapur hospital
Tags:  Lucknow News, U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News
Publised on : 20 May 2016,  Last updated Time 23:21

सीतापुर। (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)। चुनावी वर्ष होने के कारण सपा के शीर्ष नेता दोबारा सत्ता में वापसी को लेकर गांव गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य रहे हैं। जिससे सरकार की छवि सुधर सके और सपा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सके। लेकिन सपा के छुटभैये नेता पार्टी की साख को धूल में मिलाने में लगे हुए हैं। ऐसा ही प्रकरण शहर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत संज्ञान में आया जहां एक सपा नेता ने जिला चिकित्सालय में तैनात एक डाक्टर से मारपीट की। डाक्टर ने सपा नेता के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने आरोपी सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

सपा नेता की गिरफ्तारी की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे छुटभैये सपा नेताआंे ने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष असद अराफात का जिला अस्पताल गेट पर मेडिकल स्टोर संचालित होता है। असद अराफात जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डा0 जतिन पर अपने मेडिकल स्टोर में रखी दवाइयां लिखने का दबाव बना रहा था। लेकिन चिकित्सक के मना करने पर उक्त सपा नेता ने डा0 जतिन के साथ मारपीट की। जिस पर पीडि़त चिकित्सक ने सपा नेता के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सपा नेता की गिरफ्तारी की सूचना पाकर उसके समर्थकों ने शहर कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। समाचार लिखे जाने तक आरोपी सपा नेता पुलिस हिरासत में था।

असम की जीत पर यूपी भाजपा में खुशी महाराजगंज में विस्फोट में दो की मृत्यु, तीन घायल
पत्रकार केडी शुक्ला और एन.यादव के परिजनों ने सीएम ने दी सहायता यूपी उप चुनाव में सपा की जीत
मैनपुरी में धू-धूकर जली लग्जरी गाड़ियां उत्तर प्रदेश भाजपा में क्षेत्रीय अध्यक्ष क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोनीत
अश्लील हरकत का विरोध किया तो प्रेमी युगल ने महिला को पीटा इंडिया टीवी संवाद में छाए टीएमयू मॉसकॉम के छात्र
भारत का हरेक धरती पुत्र इंनोवेटिव पांच हजार में कराया प्रधान ने दलित महिला की इज्जत का सौदा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET