प्रतापगढ़।
(उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ एम0 पी0 वर्मा के द्वारा रविवार
को दिनांक 22.05.2016 को जनपद प्रतापगढ़ के पुलिस विभाग
के आठ अधिकारियों/कर्मचारियांे द्वारा किये गये सराहनीय/उत्कृष्ट
कार्यों के लिए उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
गया।
थाना जेठवारा के दिनेश प्रकाश पाण्डेय थानाध्यक्ष को मु0
अ0 सं0 - 231/16 धारा 147, 148, 149, 307, 332, 353, 34,
504, 506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट व 3/5/8 गोवध निवारण
अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में संलिप्त
गोवध व गोमांश की तस्करी करने वाले अभियुक्तों की
गिरफ्तारी व 03 राशि जिन्दा बछड़े, डेढ़ कुन्तल गोमांश,
113 अदद खाल, गोवध के उपकरण आदि बरामद कराने के लिए
पुरस्कृत किया गया। उनके अन्य सहयोगी थे - उपनिरीक्षक
राजकुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, आरक्षी
श्रीनिवास यादव, और आरक्षी फिरोज खॉं।
इसी प्रकार थाना सांगीपुर से मा0 उच्च न्यायालय खण्डपीठ
लखनऊ के आदेश के अनुपालन में मु0अ0सं0- 153/90 धारा 363,
366, 376, 377 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त को औरंगाबाद
(महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष
प्रस्तुत करने के लिए गया प्रसाद शुक्ल थानाध्यक्ष
सांगीपुर व उनके सहयोगी उपनिरीक्षक अखिलेश प्रसाद और
आरक्षी ओम प्रकाश पाण्डेय को पुरस्कृत किया गया।