U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
हेमंत तिवारी आईएफडब्लूजे के राष्ट्रीय सचिव बने

Tags: Indian Fedration of Working Journalists, IFWJ Hemant Tiwari National Secretary,

First Publised on : 06 November 2011       Time 20:44       Last  Update on  : 06 November 2011      Time 20:44

Gorakhpur , O6 November 2011, U.P.Samachar Sewa.  गोरखपुर ,6 नवम्बर | (उप्रससे)। लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी को इण्डियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्लूजे) का राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है। श्री तिवारी इसके पहले राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य थे। उनका मनोनयन आज यहां फेडरेशन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति के पहले दिन किया गया। श्री तिवारी को कार्यसमिति में नामित करने की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष के.विक्रम राव ने की।
आईएफडब्लूजे की राष्ट्रीय कार्यसमिति का आज शुभारम्भ हुआ। इसमें देश भर के प्रमुख पत्रकार भाग ले रहे हैं। कार्यसमिति में रिक्त राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनयन के लिए सर्वसम्मति से हेमंत तिवारी के नाम का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। श्री तिवारी दैनिक जागरण, स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, डीएलए से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपने 27 साल के मीडिया कैरियर में इलेक्ट्रानिक मीडिया से जड़कर भी पत्रकारिता की है। वे जनसंदेश चैनल के नेशनल न्यूज एडवाइजर भी रहे। इसके पहले उन्होंने डीडी न्यूज के लिए भी काम किया। वर्तमान समय में वे स्वतंत्र पत्रकार हैं। श्री तिवारी राय मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद, आगरा, लखनऊ और दिल्ली में विभिन्न समाचार पत्रों से जुड़कर पत्रकारिता की है।

News source:   U.P.Samachar Sewa

Summary: 

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET