U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
बरेली में शिकार के लिए काले हिरन की हत्या

Tags:

First Publised on : 07 November  2011        Time 19:10       Last  Update on  : 07 November  2011        Time 19:10

Bareilly , O7 November 2011, U.P.Samachar Sewa.  बरेली,07 नवम्बर । | (उप्रससे)।  जिले के शाही थाना छेत्र के ग्राम मंसूरगंज के जंगल में कुछ ग्रामीणों ने रविवार दोपहर एक काले हिरन को घेरकर मार डाला। बाद में उसको काटकर मांस बाँट रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि पांच अन्य फरार हो गए। आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत शाही थाना में रविवार शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बताते हैं कि काले हिरन के झुंड से भटककर रविवार को एक काला हिरन मंसूरगंज के खेतों में आ गया था । गांव के कुछ लोगों ने हिरन को लालू के गन्ने के खेत में घेर लिया और लाठी-डंडों, धारदार हथियारों से प्रहार कर उसे मार डाला। बाद में ये लोग राजाराम के घर में मांस को काटकरगांव वालों में बांट रहे थे। इसी बीच सूचना पर फारेस्टर देवेंद्र पाल सिंह और शाही थाने के एसआई रमेश चंद्र यादव मय फोर्स गांव में पहुँच गए और राजाराम के घर पर छापा मार दिया। छापे में हिरन का चार किलो कटा मांस, एक पैर, कान, खाल और दो छुरी, बांका, हंसिया आदि औजार बरामद किया गया। मौके से राजाराम को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि हिरन को मारने में मददगार उसके पांच अन्य साथी मनवीर सिंह, गुपालीराम, लालाराम, जानकी और ठाकुरदास पुलिस को चकमा देकर भाग गए। बरेली के जिला फारिस्ट ऑफिसर धर्म सिंह ने बताया कि हिरन को मारने वालों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत भी करवाई होगी । थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है अब वन विभाग में भी अलग से केस दर्ज होगा ।

News source:   U.P.Samachar Sewa

Summary: 

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET