U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
दो पत्नियों के साथ पकड़ा गया बेरोजगारों को ठगने वाला जालसाज

Tags: stf

First Publised on : 11 November  2011       Time 22:25      Last  Update on  : 10 November  2011       Time 22:25 

Lucknow, 11 November 2011 (UPSS) लखनऊ, 11 नवम्बर। (उप्रससे)।  राजधानी के बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह के मुखिया को उसकी दो पत्नियों और बेटे के साथ स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार ठग के ठग के कब्जे से पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र, अधिकारियों की मोहरें और आठ लाख की जमीन के प्रपत्र तथा साढ़े तीन लाख के गहने बरामद किये हैं।
स्पेशल टास्क फोर्स सूत्रों के अनुसार एक गिरोह राजधानी में बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा था। वह नौकरी दिलाने के एवज में लोगों से मोटी रकम वसूलता था तथा उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र प्रदान कर देता था। ठगी के शिकार हुए दुबगा निवासी विवेक कुमार मिश्र तथा 13 अन्य लोगों ने विशेष पुलिस महानिदेशक से इस आशय की शिकायत की थी। इस पर उन्होंने जांज स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ ) को सौंप दी। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय प्रकाश ने इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ नित्यानन्द राय को लगाया। उन्होंने जांच की तथा खुफिया जानकारी एकत्र करके ठगी करने वालों का सुराग लगा लिया।
जानकारी मिली कि अनिल कुमार श्रीवास्तव इस गिरोह का सरगना है। उसके साथ कई अन्य लोग इस काम में लगे हैं। इसपर एसटीएफ ने उसका सुराग लगाया तो पता चला कि वह आजकल गाजियाबाद के इन्दिरापुरम में निवास कर रहा है। इस आवास पर बीती शाम छापा मारकर एसटीएफ ने अनिल कुमार श्रीवास्तव, उसकी दो पत्नियों शशि श्रीवास्तव व मंजू श्रीवास्तव और पुत्र दीपक श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने इनके आवास से ठगी से खरीदे गए गहने, जमीन के कागजात, रबर की मोहरें आदि बरामद कीं। गिरफ्तार होने पर अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि उसके गिरोह में अन्य कई लोग शामिल हैं।
मुम्बई में फैक्ट्री मालिक की हत्या कर भागा अभियुक्त लखनऊ में बंदी
लखनऊ, 11 नवम्बर। (उप्रससे)।
मुम्बई की एम्ब्रायडरी फैक्ट्री के मालिक की हत्या करके भागे प्रतापगढ़ निवासी श्रमिक अनिल यादव को एसटीएफ और मुम्बई पुलिस ने राजधानी के सिटी स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त अपने एक अन्य साथी के साथ व्यापारी की हत्या करके यूपी में भाग आया था। उसके साथी गोरखपुर निवासी को पकड़ने के लिए एसटीएफ प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ के थाना संग्रामगढ़ अन्तर्गत उमरिया निवासी अनिल कुमार यादव तीन महीने पहले मुम्बई स्थित एक फैक्ट्री में काम करने गया था। वहां गोरखपुर का मोनू कनोजिया डेढ़ माह बाद नौकरी करने चला गया। दोनों 5 नवम्बर को फैक्ट्री मालिक शंकर दिनकर राय ठक्कर की हत्या कर दी तथा 45 हजार रूपये लूट लिये थे। हत्या करके दोनों अपने अपने गृह जनपदों मे आ गये थे। दोनों ने रूपयों का बंटबारा कर लिया था। मुम्बई पुलिस ने छानबीन के आधार पर पता लगाया कि दोनों ने ही मालिक ही हत्या की है। इस पर पुलिस ने प्रदेश में आकर एसटीएफ का सहयोग लिया। एसटीएफ ने सुराग लगाकर कल सायं अनिल कुमार यादव को सिटी स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

News source:    U.P.Samachar Sewa

Summary: 

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET