|
Home>News |
|
जान बचाने के लिए भागना पड़ाः रामदेव
|
|
रामदेव और अखिलेश यादव में गुप्त
मंत्रणा |
|
Tags: Yoga Guru Baba Ramdev,
Bharat Swabhiman Yatra, Hardoi, Akhilesh
Yadav. U.P.Web News |
|
Publised
on : 2011:10:01
Time 17:20
Update on : 2011:10:01
Time 17:20 |
|
हरदोई,
Hardoi 01 अक्टूबर। (उप्रससे)।
योग गुरु रामदेव
Yoga Guru Baba Ramdev ने
कहा है कि उन्हें अपनी जान बचाने के लिए
रामलीला मैदान से भागना पड़ा था। अगर वे
भागते नहीं तो उनकी हत्या कर दी जाती और
आज वे जनता के बीच नहीं होते। यह बात योग
गुरु बाबा रामदेव ने यहां सम्मेलन में कही।
वे अपनी भारत स्वाभिमान यात्रा के
अन्तर्गत बीती रात यहां आईटीआई मैदान पर
एक सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। बाबा
ने गत जून में दिल्ली के रामलीला मैदान
में अनशन के दौरान पुलिस जुल्म का जिक्र
करते हुए उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि
यदि वे भागते नहीं तो उनका भी वही हस्र
होता जो राजबाला का हुआ है और वे आज आपके
बीच नहीं होते। उधर समाजवादी पार्टी के
प्रदेश अध्यक्ष जोकि अपनी क्रांतिरथ यात्रा
पर निकले हुए हैं, उन्होंने भी बाबा के
दर्शन किये तथा उनसे आशीर्वाद लिया। दोनों
के बीच कुछ देर तक वार्ता भी हुई किन्तु
बातचीत का विवरण सार्वजनिक नहीं हुआ है। |
|
News source:
U.P.SAMACHAR SEWA |
|
Summary: |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|