U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

लखीमपुर में दलित महिला को निर्वस्त्र घुमाया

 

Tags: Dalit Lady, LAKHIMPUR,U.P.Web News, U.P.Samachar Sewa

First Publised on : 2011:10:09       Time 10:22       Last  Update on  : 2011:10:09       Time 10:22  

ईशानगर (लखीमुपर खीरी), 09 अक्टूबर। (उप्रससे)। ,Ishanagar (Lakhimpur Khiri) Oct 09, 2011. U.P.Web News. मामूली विवाद में क्षेत्र के ग्राम चंदवापुर मजरा दुर्गापुर पंडरी में गांव के हो लोगों ने एक दलित महिला पर  उत्पीड़न की सभी हदें पार कर अत्याचार किये। गांव वालों ने महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। विरोध करने पर उसे पट्टे से पीटा गया। महिला गांव के ही दलित दरबारी लाल की पत्नी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया किन्तु वे मौके से भागने में सफल रहे। अब पुलिस दबंगों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

घटनाक्रम के अनुसार गांव के ही कुछ लोग दरबारीलाल के घर में घुस गए। उस समय घर में दरबारीलाल की पत्नी, पुत्र वधु और दो पोते थे। उक्त लोग जबरन उसकी पत्नी को घऱ से उठा कर ले गए। उक्त लोगों ने महिला को अपने घर में कैद कर लिया। पूछताछ के बहाने महिला को रातभर यातनाएं दी गईं। दिन निकलते ही महिला को निर्वस्त्र करके गांव में घुमाने लगे। इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग गए। मामला एक लड़की के लापता होने का बताया जाता है।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET