U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

मिट्टी की ढांग गिरने से छह बच्चों की मौत

 

Tags: Hardoi, mud, mound caved, digging  U.P.Web News, U.P.Samachar Sewa

First Publised on : 2011:10:09       Time 14:56       Last  Update on  : 2011:10:09       Time 14:56

हरदोई, 09 अक्टूबर। (उप्रससे)। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आज सुबह मिट्टी की ढांग गिरने से छह बच्चों की मौत हो गई तथा कई घायल हो गए। बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार उधरनपुर गांव में कुछ बच्चे आज सुबह गांव के ही तालाब से गीली मिट्टी निकालने गए थे। मिट्टी निकालते समय तालाब की एक ढांग गिर गई। इससे करीब आधा दर्जन बच्चे दब गए। बच्चों के दबने की सूचना पर पहुंचे गांव वालों ने आनन फानन में उन्हें निकाला तो उनमे से छह की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। जबकि कई अन्य बच्चे गंभीर हालत में हैं। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई है। छह बच्चों की मौत से गांव मे कोहराम मचा हुआ है।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET