U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

किस वसीयत में है मायावती के माता पिता की मूर्तियां लगाने की बात

 

Tags: U.P. Congress Commeette, Subodh Srivastav, spoksman

First Publised on : 2011:10:17       Time 21:40       Last  Update on  : 2011:10:18       Time 15:54

लखनऊ 17 अक्टूबर। (उप्रससे)। Lucknow, Oct 17, 2011. Uttar Pradesh Samachar Sewa पार्कों में मूर्तियां लगवाने के मामले पर कांग्रेस ने आज फिर प्रदेश की बसपा सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा किया है। कांग्रेस ने पूछा है कि बसपा बताये कि कांशीराम जी की किस बसीयत में लिखा है कि मुख्यमंत्री के माता पिता की मूर्तियां भी पार्कों में लगवायी जाएं। कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री से इस सवाल का जबाव चाहती है।
प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि कंाग्रेस ने कभी भी महापुरूषों की मूर्तियां लगाये जाने का विरोध नहीं किया है लेकिन प्रदेश के गरीब जनता की खून-पसीने की गाढी कमाई के अरबों रूपये से मुख्यमंत्री द्वारा अपनी और अपने माता-पिता की मूर्तियां लगाये जाने के कतई विरूध्द है। उन्होंने कहा कि दलित मानसिकता की बात तो वह लोग कर रहे हैं जिनकी दाढी में तिनके हैं।
मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इसके पूर्व बसपा से सवाल किया था कि सुश्री मायावती जी स्वयं अपनी एवं अपने माता-पिता की मूर्तियां तो लगवायी हैं किन्तु जिस विरासत का वह दम्भ भरती हैं उनके अर्थात स्व0 कांशीराम एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के माता-पिता की मूर्तियां क्यों नहीं लगवाई हैं? इसका भी जवाब बसपा को देना चाहिए।
यूपी में सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन करे टीम अन्ना
लखनऊ 17 अक्टूबर। (उप्रससे)। कांग्रेस ने अन्ना हजारे की टीम के सदस्यों से कहा है कि वे उत्तर प्रदेश में राय सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन करना होगा। यदि अन्ना हजारे टीम ऐसा करती है तो कांग्रेस उसका साथ देगी। क्योंकि राय में कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि यदि टीम अन्ना बसपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन करेगी तो कंाग्रेस पार्टी और प्रदेश की जनता टीम अन्ना का समर्थन करेगी। उन्होने कहा कि स्वयं अन्ना हजारे के जरिए यह संदेश आया है कि यदि संसद शीतकालनी सत्र में मजबूत जनलोकपाल बिल आता है तो वह कांग्रेस के साथ काम करेंगे। ऐसे में अन्ना टीम को मायावती जी के भ्रष्टाचार के विरोध में ध्यान केन्द्रित करना करना चाहिए।

News source:  Staff Reporter, U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET