U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

ड्राइवर क्लीनर को गोली मारकर 15 टन दाल से लदा ट्रक लूटा

 

Tags: Gorakhpur

First Publised on : 2011:10:18       Time 23:03       Last  Update on  : 2011:10:18       Time 23:03

गोरखपुर, 18 अक्टूबर। (उप्रससे)। Gorakhpur, Oct 18, 2011. Uttar Pradesh Samachar Sewa मध्य प्रदेश से दाल लादकर आ रहे एक ट्रक के ड्राइवर क्लीनर को गोली मारकर  बदमाशों ने माल सहित लूट लिया। गोली लगने से क्लीनर की मौत हो गई है जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। बदमाश 15 टन दाल से लदा ट्रक लेकर फरार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के रीवां जनपद अन्तर्गत थाना गढ़ क्षेत्र निवासी ट्रक ड्राइवर बजेश तिवारी और क्लीनर मटरू 15 टन दाल लादकर यहां आ रहे थे। थाना गगहा अन्तर्गत देवपाड़ी के जंगल में बीती रात एक इंडिका कार सवार बदमाशों ने ट्रक का पीछा किया। कुछ दूर जाकर उन्होंने ट्रक को रुकवा लिया और ट्रक पर सवार हो गए। इन बदमाशों ने कुछ दूर चलने के बाद ड्राइवर को गोली मार दी तथा जंगल में फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने क्लीन को गोली मारकर ट्रक से नीचे जंगल में फेंक दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। क्लीनर की गोली लगने से मौत हो गई जबकि घायल ड्राइवर ने सुबह गांव के लोगों को देखर आवाज लगाई और उन्हें घटना की जानकारी दी। उन्होंने तत्काल ड्राइवर के घायल होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। ड्राइवर ने लूट और हत्या की रिपोर्टा थाने में दर्ज करा दी है।

News source:  Amit Jain Staff Reporter,Hapor (Panchsheelnagar) U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET